जीवन मे योग एवं व्यायाम का महत्व importance of yoga and excercise in life
आज के कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय हमारे स्कूल के प्राध्यापक हमारे स्कूल के सभी शिक्षक गण और प्रिय छात्राएँ.
दोस्तो, में आज योग और व्यायाम के बारे में दो शब्द बताने जा रहा हूँ। हमारी स्कूल में हर शनिवार को पी.टी. के सर हमे एक घंटा योगासन और व्यायाम के तरीके बताते है। लेकिन में तब भी शनिवार के दिन देखता हूँ, बहोत सारे छात्राएँ घर में ही रहना पसंद करते है। एक छात्र की मुँह से मैने सूना, उस फलाने सर को तो बडा गुस्सा आता है। मुझे परेशान करते है कभी उपर हाथ कभी-कभी निचे पैर भगवान करे और उनका
तबादला हो जाये। देखो दोस्तो उस लडके को योगासन का यदि मतलब मालूम होता तो ये बात कभी नहीं बोल पाता.
दास्तो, सर हमें योगासन पढाते है, क्योंकि हमारा मानसिक और आत्मिक विकास बढे, शरीर से हम निरोगी रहे। ताकी कोई भी बिमारी हमे ना हो। यदि हमारा शरीर अच्छा रहेगा तो हमारा मन भी पढाई में लगेगा। खेलकूद में हमे प्रोत्साहन मिलेगा। हर रोज हर छात्र ने सुबह उठकर आधा घंटा तक यदि व्यायाम करे तो सचमुच वो कभीभी बिमार नहीं पडेगा।
देखिये दोस्तो, मेरे बात का आपको बहोत गुस्सा आया होगा, लेकीन में कहता हूँ की आप सभी लडके लडकियाँ रोज एक योगासन करे। हर दिन अलग-अलग यागा करें। पेट का योग करने से आप कभी बिमार नहीं होंगी, कभी कब्ज नहीं होगा। पहले साधू-संत योगा करते थे। वे कभी बिमार नहीं हुये। उन्हें लंबी उम्र मिली लेकिन आज बात अलग है। आज के छात्र छात्राओं के मुँह मे चबाने के लिये तंबाखू, खर्रा, और न जाने क्या क्या नाम की पौच-पुडियाँ सीधे मुँह में निगलते है। यह खतरनाक है, आपको मालूम है? भारत में प्रतिवर्ष २० हजार से ज्यादा लोग कैंसर से मरते है। मैं कहता हूँ की ऐसी चीज खाओ जो अपने शरीर को लाभदायक है।
पहले के लोग हर दिन १० कि.मी. चलते थे। लेकिन आज दौडधुपवाली जिंदगी में लोगो को समय नहीं मिलता। कम से कम
कि.मी. तो चलना चाहिये। दोस्तो, दोनों हाथों से ताली बजाओ आपके खून का शुध्दीकरण होगा। रोज सुबह लंबी साँस लो और धीरे से छोडो आपको कभी दमा नही होगा। और फेफडे अच्छे रहेंगे।
बताने को तो बहोत कुछ है लेकिन हमारे स्कूल में जो शारिरिक शिक्षण है उनसे आप पुछताछ करो तो उन्हें अच्छा लगेगा। यदि आप योगा में रूची लेते होंगे तो सर जी-जरूर से आपको मार्गदर्शन करेंगे। यह बात हमारे सरजी भली-भांती जानते है। में क्लास कॅप्टन के नाते से सभी कक्षा के शिक्षकों से विनंती करता हूँ की जो छात्र शनिवार को छुट्टी मारते है उसे ५०रू. का दंड अनिवार्य करे।








