CTET EXAM 2026 सार्वजनिक नोटिस ctet exam paripatrak 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CTET EXAM 2026 सार्वजनिक नोटिस ctet exam paripatrak 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिनांक 06.09.2026 (रविवार) को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) (पेपर-1 और पेपर-II) का 22वां संस्करण आयोजित करेगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दिनांक 11.05.2026 से प्रारंभहोगी। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10.06.2026 (रात 11:59 बजे) है। यह परीक्षा देशभर के 132 शहरों में सत्ताईस भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

सीटीईटी – सितम्बर, 2026 हेतु महत्वपूर्ण जानकारी एक नज़र में

यदि अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ जाती है, तो परीक्षा 05 सितम्बर 2026 (शनिवार) को भी आयोजित की जा सकती है।

साथ ही, सभी आवेदकों को सूचित किया जाता है कि आवेदन पोर्टल पर परीक्षा शहर चुनने का कोई प्रावधान नहीं है। परीक्षा शहर का आवंटन सीबीएसई द्वारा आवेदक को यादृच्छिक आधार पर किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवंटित शहर में परिवर्तन का अनुरोध, किसी भी कारण से, स्वीकार नहीं किया जाएगा।

परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण युक्त विस्तृत सूचना बुलेटिन शीघ्र ही सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in तथा CBSE वेबसाइट https://www.cbse.gov.in पर उपलब्ध होगा और इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि केवल उपरोक्त वेबसाइट से बुलेटिन डाउनलोड करे और आवेदन करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें। इच्छुक उम्मीदवारों को केवल CTET वेबसाइट https://ctet.nic.in तथा CBSE वेबसाइट https://www.cbse.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Related posts:

Leave a Comment