CTET EXAM 2023 PYQ विषय पर्यावरण अध्ययन 30 MCQS प्रश्न व उत्तरसूची उपलब्ध ctet pyq questions mcqs available 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CTET EXAM 2023 PYQ विषय पर्यावरण अध्ययन 30 MCQS प्रश्न व उत्तरसूची उपलब्ध ctet pyq questions mcqs available 

61. निम्नलिखित में से वह युगल चुनिए, जो हमारे देश के एक राज्य और एक केन्द्रशासित प्रदेश से मिलकर बना है।

(1) मणिपुर और जम्मू एवं कश्मीर

(2) असम और ओडिशा

(3) उत्तराखण्ड और मेघालय

(4) तेलंगाना और अरुणाचल प्रदेश

सही जवाब 1

62. भारत के तीन समुद्र तटवर्ती राज्य हैं

(1) तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा

(2) झारखण्ड, गुजरात, पश्चिम बंगाल

(3) असम, ओडिशा, कर्नाटक

(4) त्रिपुरा, केरल, आन्ध्र प्रदेश

सही जवाब 1

63. मध्य प्रदेश के तीन निकटवर्ती राज्य हैं

(1) गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़

(2) उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार

(3) गुजरात, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना

(4) राजस्थान, झारखण्ड, ओडिशा

सही जवाब 1

64. एक छात्र 29 नवम्बर, 2022 को सूरत से नगरकोइल जाने के लिए ट्रेन में बैठा। यह ट्रेन 20:30 बजे चली और 1 दिसम्बर 2022 को 13:00 बजे नगरकोइल पहुँची। यदि इस ट्रेन ने 2119 किमी दूरी तय की, तो ट्रेन की औसत चाल है (निकटतम)

(1) 51 किमी/घण्टा

(3) 53 किमी/घण्टा

(2) 55 किमी/घण्टा

(4) 54 किमी/घण्टा

सही जवाब 3

65. आपका घर X और आपका विद्यालय Y पर स्थित है तथा X और Y के बीच एक व्यस्त राजमार्ग है। अतः आप अपने विद्यालय पहुँचने के लिए पहले 200 मीटर ठीक पश्चिम दिशा में जाते हैं, फिर ठीक उत्तर दिशा में 80 मीटर लम्बी सुरंग मार्ग पार करते हैं और अन्त में ठीक पूर्व दिशा में 200 मीटर चलकर अपने विद्यालय पहुँचते हैं। आपके विद्यालय के सापेक्ष आपका घर है

(1) 480 मीटर ठीक उत्तर

(3) 80 मीटर ठीक उत्तर

(2) 280 मीटर उत्तर-पश्चिम

(4) 80 मीटर ठीक दक्षिण

सही जवाब 4

66. नीचे दिए गए किस राज्य के पहाड़ों के जंगलों में लोग झूम खेती के तरीके को अपनाते हैं?

(1) झारखण्ड

(2) मिजोरम

(3) असम

(4) छत्तीसगढ़

सही जवाब 2

67. हमारे देश में पाए जाने वाले अति सामान्य पक्षियों का वह युगल (जोड़ा) चुनिए, जिनकी दृष्टि श्रेष्ठ होती है और जो हमारी तुलना में वस्तुओं को चार गुनी अधिक दूरी से स्पष्ट देख सकते हैं।

(1) कबूतर और तोता

(2) कौआ और कोयल

(3) गिद्ध और फाखता

(4) चील और बाज

सही जवाब 4

68. मच्छरों द्वारा होने/फैलने वाले दो रोगों का समुच्चय चुनिए

(1) हैजा और मियादी बुखार

(2) हैजा और मलेरिया

(3) मियादी बुखार और मलेरिया

(4) डेंगू और चिकनगुनिया

सही जवाब 4

69. दिल्ली राज्य क्षेत्र के मानचित्र के एक कोने में नीचे दिया गया पैमाना छापा है पैमाना 1 सेमी = 960 मीटर यदि इस मानचित्र पर किन्हीं दो स्थलों की मापी गई दूरी 39.3 सेमी है, तो इन दोनों स्थलों के बीच की वास्तविक दूरी है (निकटतम)

(1) 36 किमी

(2) 37 किमी

(3) 38 किमी

(4) 39 किमी

सही जवाब 3

70. पहाड़ी क्षेत्र की किसी लड़की ने अपने राज्य के अधिकांश घरों के बारे में निम्नलिखित विवरण दिया, “हमारे यहाँ वर्षा बहुत होती है, तब धूप में बैठना अच्छा लगता है और हिमपात भी होता है। जब ठण्ड अधिक हो जाती है। हमारे घर पत्थर अथवा लकड़ी से बनाए जाते हैं। हमारे घरों की छतें ढालू होती हैं।” यह राज्य होना चाहिए ST

(1) हिमाचल प्रदेश

(2) असम

(3) बिहार

(4) लद्दाख

सही जवाब 1

71. डल झील हमारे देश का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस झील में हाउसबोट हैं, जिनमें लोग (पर्यटक) रहना पसन्द करते हैं। वे शिकारा में बैठकर चप्पू चलाना चाहते हैं।

यह झील जिस शहर में स्थित है, वह शहर है

(1) उदयपुर

(2) जयपुर

(3) हैदराबाद

(4) श्रीनगर

सही जवाब 4

72. मच्छर प्रायः हमें परेशान करते हैं। अँधेरे में भी वे हमें ढूँढ सकते हैं

(1) हमारे साँसों के कम्पनों द्वारा।

(2) साँस द्वारा छोड़ी गई वायु की गर्मी से

(3) साँस द्वारा छोड़ी गई वायु की गन्ध द्वारा

(4) पैरों के तलवों की गन्ध और हमारे शरीर की गर्मी से

सही जवाब 4

73. नीचे दी गई पहेली को हल कीजिए।

“कूटी जाती पीसी जाती भोजन तीखा खूब बनाती खाने में ज्यादा होने पर मुँह से निकले सी-सी आँख और नाक से निकले पानी याद दिला दूँ नानी सोचो-सोचो कौन हूँ मैं?” इसका हल है

(1) हल्दी

(2) लौंग

(3) इलायची

(4) लाल मिर्च

सही जवाब 4

74. राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में मुख्यतः पाए जाने वाले ‘खेजड़ी’ वृक्ष के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए।

i. इस वृक्ष को उगाने के लिए अधिक जल की आवश्यकता नहीं होती।

ii. यह वृक्ष बहुत उपयोगी है, इसकी छाल से दवाइयाँ बनाई जाती है और लोग इसके फलों को खाना पसन्द करते हैं।

iii. इस वृक्ष की लकड़ी को शीघ्र ही कीड़ा लग जाता है, अतः इमारती लकड़ी की भाँति उपयोग नहीं किया जाता है।

iv. यह छायादार वृक्ष नहीं है।

v. इस क्षेत्र के जानवर इस वृक्ष की पत्तियों को खाना पसन्द करते हैं। इनमें सही कथन हैं

(1) i, ii और iii

(3) iii, iv और v

(2) ii, iii और iv

(4) i, ii और v

सही जवाब 4

75. निम्नलिखित में से वह राज्य चुनिए, जहाँ के लोग नारियल के तेल में पकी/तली समुद्री मछली खाना पसन्द करते हैं।

(1) गोवा

(2) तेलंगाना

(3) छत्तीसगढ़

(4) झारखण्ड

सही जवाब 1

76. पर्यावरण अध्ययन ज्यादा प्रभावशाली होगा, यदि शिक्षक

(1) विषय में परम्परागत होगा/होगी।

(2) शिक्षक ने उद्देश्य पाठ के प्रारम्भ में ही बता दिए हैं।

(3) विभिन्न अर्थपूर्ण और महत्त्वपूर्ण सीखने के संसाधनों का प्रयोग करता/करती है।

(4) विषय पूरा करने पर घर के लिए दत्त-कार्य देता/देती है।

सही जवाब 3

77. पर्यावरण अध्ययन को एकीकृत करने की आवश्यकता क्यों है?

(1) क्योंकि बच्चा खण्डित बातों के बजाए सम्पूर्णता में बातों को आसानी से समझता है।

(2) क्योंकि बच्चा अमूर्त बातों से अपने अनुभव जोड़ पाता है।

(3) क्योंकि बच्चा ‘सम्पूर्णता’ में बातों को आसानी से रट सकता है।

(4) क्योंकि बच्चा खण्डित बातों को आसानी से समझ कर सार्थक समझ विकसित कर पाता है।

सही जवाब 1

78. निम्नलिखित तकनीकों में से रेटिंग स्केल में कौन-सी तकनीक का उपयोग होता है?

(1) दत्त-कार्य

(2) जाँच सूची

(3) अवलोकन

(4) लिखित प्रश्न

सही जवाब 3

79. निम्नलिखित में से कौन पर्यावरण अध्ययन में सीखने का रचनात्मक आकलन का साधन नहीं है?

(1) वार्षिक उपलब्धि परीक्षण

(2) व्याख्यानात्मक अभिलेख

(3) पोर्टफोलियो

(4) क्रम निर्धारण (रेटिंग) मापनी

सही जवाब 1

80. पर्यावरण अध्ययन में मानचित्र पढ़ना एक आवश्यक कौशल विकसित करता है, वह कौशल है

(1) ग्लोब का मापन और रेखाओं की स्थिति का उपयोग करने का कौशल

(2) उत्कृष्ट ड्रॉइंग और पेण्टिंग कौशल

(3) अर्थपूर्ण कौशल निर्माण के लिए उत्कृष्ट संचार कौशल

(4) स्थान, दूरी और दिशाओं की सापेक्ष स्थिति को समझने का कौशल

सही जवाब 4

81. एक शिक्षक ‘क्या डूबा क्या तैरा पानी में’ से सम्बन्धित एक प्रयोग का संचालन करता है। विद्यार्थियों में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया कौशल का विकास होगा?

(1) अवलोकन

(3) पानी के प्रति संवेदना

(2) पहचानना

(4) समझ

सही जवाब 1

82. पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण में प्रक्रिया कौशल को प्रोत्साहित करना चाहिए, जो कि पूछताछ आधारित प्रायोगिक अधिगम का मूल है। निम्नलिखित में से कौन एक प्रक्रिया कौशल नहीं है?

(1) अवलोकन

(2) निष्कर्ष निकालना

(3) निर्धारित करना

(4) पूर्वानुमान करना

सही जवाब 3

83. ईवीएस का एक शिक्षाप्रद क्रियाकलाप होना चाहिए

(1) वास्तविक जीवन पर आधारित और विद्यार्थियों के लिए आनन्ददायक

(2) किसी भी समयावधि का

(3) प्रकृति से केवल शिक्षक-अभिमुख

(4) केवल पाठ्यपुस्तक की दी गई सामग्री पर केन्द्रित

सही जवाब 1

84. क्रियाकलाप आधारित अधिगम के अभ्यास में सम्मिलित निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

i. क्रियाकलाप का संचालन

iii. योजना बनाना

ii. दोहराना

iv. प्रक्रम पर विचार करना

सही क्रम का चयन कीजिए।

(1) i-ii-iii-iv

(2) iii-i-iv-ii

(3) iii-i-ii-iv

(4) iv-iii-i-ii

सही जवाब 2

85. ईवीएस पाठ्यचर्या का आधार वाक्य है

(1) रचनावाद सिद्धान्त

(2) संज्ञानात्मक सिद्धान्त

(3) सामाजिक-रचनावाद सिद्धान्त

(4) व्यवहारवाद अधिगम सिद्धान्त

सही जवाब 3

86. ईवीएस के शिक्षण अधिगम में प्रयोजना प्रक्रम लाभकारी है, क्योंकि

(1) यह शिक्षक को एक मार्गदर्शक और सुगमकर्ता बनाता है।

(2) इसे विविध संसाधनों की आवश्यकता होती है।

(3) बच्चे प्रायोजना के करने वाले भाग और क्रिया के भाग से अभिभूत हो जाते हैं।

(4) यह कार्यानुभव एवं अभिसारी चिन्तन के अवसर प्रदान करता है।

सही जवाब 4

87. समस्या समाधान में सम्मिलित/निहित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए

i. समस्या को परिभाषित कीजिए

ii. क्रिया के लिए सम्भावित योजना पर चर्चा कीजिए

iii. परिणाम का मूल्यांकन कीजिए

iv. समस्या का विश्लेष कीजिए

कूट

(1) i, iv, ii, iii

(2) i, ii, iii, iv

(3) iv, iii, ii, i

(4) i, iv, iii, ii

सही जवाब 1

88. ईवीएस में निम्नलिखित में से अधिगम के सामुदायिक संसाधनों के उदाहरण कौन-से हैं?

सही समूह चुनें

(1) विश्वविद्यालय, नदी, रेडियो, अभिकलित्र

(2) बढ़ई, दुकानदार, शिक्षक, माता-पिता

(3) विश्वविद्यालय, अपशिष्ट सामग्री, माता-पिता, ऑफिस

(4) मोबाइल फोन, समाचार पत्र, विज्ञापन गीत, रेडियो

सही जवाब 2

89. अधिविन्यास अथवा सत्रीय कार्य के विषय में कौन-सा कथन सही है?

(1) अपनी प्रक्रिया के अनुसार परिवार जन अधिविन्यास में योगदान दे सकते हैं।

(2) अधिविन्यास मूल्यांकन का एकमात्र तरीका होता है।

(3) अधिविन्यास को प्रतिदिन गृहकार्य के रूप में दिया जाना चाहिए।

(4) अधिविन्यास स्वयं के विचारों का निर्माण और उन्हें स्पष्ट करने में मदद करते हैं।

सही जवाब 4

90. यदि आपको ज्ञात हो जाए कि आपकी कक्षा के कई विद्यार्थी बहुत होनहार और बुद्धिमान हैं, तब आप ऐसे विद्यार्थियों को कैसे पढ़ाएगे?

(1) कोई विशिष्ट परियोजना/युक्ति प्रयुक्त नहीं की जाएगी।

(2) उन्हें उच्च कक्षा के विद्यार्थियों के साथ बैठाया जाएगा।

(3) उन्हें अलग पढ़ाया जाएगा।

(4) उन्हें समृद्ध पाठ्यचर्या का उपयोग कर पढ़ाया जाएगा।

सही जवाब 4

 

 

Related posts:

Leave a Comment