१५ ऑगस्ट स्वतंत्रता दिवस पर भाषण independence day speech
आदरणीय प्रधानाचार्य जी, शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
आज हम सब अपने प्यारे भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह आज़ादी हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिली हैं। हमें उन पर गर्व है।
प्यारे साथियों,
हम छोटे हैं, लेकिन हम भी अपने देश के लिए अच्छे काम कर सकते हैं –
हम रोज़ समय पर उठेंगे और विद्यालय जाएँगे।
मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और अच्छे संस्कार अपनाएँगे।
अपने घर, विद्यालय और आसपास साफ-सफाई रखेंगे।
कूड़ा कूड़ेदान में डालेंगे और पानी-बिजली बचाएँगे।
पेड़-पौधे लगाएँगे और पर्यावरण की रक्षा करेंगे।
सबका सम्मान करेंगे और हमेशा सच बोलेंगें। आओ, मिलकर संकल्प लें कि हम अपने देश को स्वच्छ, सुंन्दर और महान बनाएँगे।
कविता की पंकित्याँ –
नन्हे-नन्हे कदम बढ़ाएँ, भारत का सम्मान बढ़ाएँ।
साफ़ रखें हर गाँव-नगर, मिलकर सुन्दर देश बनाएँ ।।
जय हिन्द ! जय भारत !




![Correction in Particulars for the National Eligibility-cum-Entrance Test [(NEET (UG)] 2026-Reg](https://dainikexam.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot_2026_0311_201649-150x150.jpg)




