“Viksit Bharat Buildathon 2025″ बाबत
संदर्भ
: १) महाराष्ट्र शासनाचे पत्र क्रमांक: संकीर्ण-२०२५/प्र.क्र. २५२/एस. डी. ४, दि. २२/०९/२०२५
२) अतिरिक्त सचिव, शालेय शिक्षण व साक्षरता विभाग, शिक्षण मंत्रालय, भारत सरकार, नवी दिल्ली यांचे पत्र, दिनांक १८-०९-२०२५
केंद्रीय शिक्षण मंत्रालयाच्या शालेय शिक्षण व साक्षरता विभागाद्वारे, अटल इनोव्हेशन मिशन (AIM) व नीती आयोग यांच्या सहकार्याने, दि. १३ ऑक्टोबर, २०२५ रोजी “विकसित भारत बिल्डॅथॉन २०२५ (Viksit Bharat Buildathon२०२५)” चे आयोजन करण्यात येणार आहे. सदर कार्यक्रमाचे उदघाटन मा. केंद्रीय शिक्षण मंत्र्यांच्या हस्ते २३ सप्टेंबर, २०२५ रोजी करण्यात आले आहे.
दि. १३ ऑक्टोबर २०२५ रोजी सकाळी १०.०० ते १२.०० या वेळेत ४०० विद्यार्थ्यांसह विज्ञान भवन येथे माननीय पंतप्रधानांच्या हस्ते नॅशनल लाईव्ह बिल्डाथॉनचे उद्घाटन होणार आहे; त्याचवेळी देशभरातील १ कोटी विद्यार्थ्यांद्वारे एकाचवेळी नवोपक्रम केले जाईल.
सदर “विकसित भारत बिल्डॅथॉन २०२५ (Viksit Bharat Buildathon२०२५)” उपक्रमांमध्ये सरकारी, अनुदानित व खाजगी शाळांमधील इयत्ता ६ वी ते १२ वी च्या विद्यार्थ्यांनी सहभागी होण्यासाठी सर्व जिल्हाधिकारी, शिक्षणाधिकारी इत्यादींना आपल्या स्तरावरुन सूचना देण्यात याव्या.
उपरोक्त विषयाच्या अनुषंगाने ०१ ऑक्टोबर २०२५ रोजी, दुपारी ०४.०० वाजता ऑनलाईन सभेचे आयोजन करण्यात आले आहे. सभेची लिंक खालीलप्रमाणे आहे.
सदर ऑनलाईन व्हिडोओ कॉन्फरेन्ससाठी आपण उपस्थित रहावे, तसेच सदर Viksit Bharat Buildathon २०२५ या उपक्रमाच्या अनुषंगाने उचित कार्यवाही करण्यात यावी.
राज्यों की भूमिका
राज्य नोडल अधिकारी का नामांकन राज्य परियोजना निदेशक को शिक्षा मंत्रालय और अटल नवाचार मिशन के साथ मुख्य संपर्क अधिकारी के रूप में नामित करें। इसके साथ ही, कार्यान्वयन को सुगम बनाने के लिए जिला और ब्लॉक नोडल अधिकारियों का भी नामांकन करें।
मूल्यांकन – प्रस्तुत प्रविष्टियों के मूल्यांकन के लिए जिला और राज्य स्तर पर विशेषज्ञ समिति गठित करें।
विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना सभी विद्यालयों (सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी, प्रगतिशील प्रौद्योगिकी प्रयोगशालाएँ (ATL) वाले और बिना प्रयोगशालाएँ (non-ATL) वाले स्कूल) की भागीदारी सुनिश्चित करें।
जागरूकता और प्रचार राज्य शिक्षा पोर्टल, स्थानीय मीडिया, क्षेत्रीय प्रभावशाली व्यक्तियों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रचार-प्रसार बढ़ाएं। भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तर का पहुंच अभियान क्रियान्वित करें।
स्थानीय उपस्थिति – चरिष्ठ राज्य अधिकारी स्कूलों का दौरा कर छात्रों और शिक्षकों में उत्साह व भागीदारी बढ़ाएँ
उद्योग-शिक्षा संस्थान सहयोग उच्च शिक्षा संस्थानों और उद्योग विशेषज्ञों को निर्देश दें कि वे आसपास के स्कूलों में स्वयंसेवक भेजें, ताकि भागीदारी सुगम और मार्गदर्शित हो सके।
जिलों की भूमिका
विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना सभी विद्यालयों (सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी, प्रगतिशील प्रौद्योगिकी प्रयोगशालाएँ (ATL) वाले और बिना प्रयोगशालाएँ (non-ATL) वाले स्कूल) को अधिसूचना भेजें ताकि अधिकतम पंजीकरण और प्रस्तुतियाँ सुनिश्चित हो सका
जिला/ब्लॉक स्तर की सहभागिता जिलाधिकारी/जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) जिले के सभी स्कूलों में भागीदारी की निगरानी करें।
जागरूकता एवं प्रचार गज्य शिक्षा पोर्टल, स्थानीय मीडिया, क्षेत्रीय प्रभावशाली व्यक्तियों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रचार-प्रसार बढ़ाएँ। भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु जिला स्तर पर अभियान चलाएँ, जैसे कि 06.10.2025 को एक व्यापक ऑफ़लाइन पंजीकरण दिवस आयोजित करना।
सामुदायिक सहभागिता क्लस्टर और ब्लॉक संसाधन केंद्र (CRC/BRC) के अधिकारियों को प्रोत्साहित करें कि वे स्कूल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करें, ताकि छात्रों की भागीदारी बढ़े और इसका व्यापक प्रभाव हो।
उद्योग-शिक्षा संस्थान सहयोग उच्च शिक्षा संस्थानों और उद्योग विशेषज्ञों को निर्देश दें कि वे आसपास के स्कूलों में स्वयंसेवक भेजें, ताकि भागीदारी सुगम और मार्गदर्शित हो सके।
प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों की भूमिका
भागीदारी को प्रोत्साहित करना: कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों में बिल्डाथॉन के प्रति सक्रिय रूप से जागरूकता और उत्साह बढ़ाएँ।
पंजीकरण में सुविधा प्रदान करना सुनिश्चित करें कि सभी टीमें आधिकारिक पोर्टल पर नियत समय सीमा तक पंजीकृत हो।
सुविधाएँ उपलब्ध कराना टीमों को परियोजनाएँ तैयार और विकसित करने के लिए अनुकूल बातावरण जैसे प्रयोगशाला और कक्षा प्रदान करें।
प्रस्तुतियों का प्रबंधन : छात्रों को उनके अंतिम प्रस्तुतियाँ (विचार/आदिरूप) अपलोड करने में मार्गदर्शन दें।
प्रचार एवं जागरूकता : अंतिम दिन से पहले छात्रों में उत्साह और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करें, जिसमें बिल्डाथॉन के चार विषयों (आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल और समृद्ध भारत) के आधार पर स्कूल में 4 क्लबों की स्थापना, जिंगल और क्विज़ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन, बिल्डाथॉन पोस्टरों का प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शन, इवेंट ब्रांडेड सामग्री का उपयोग
जैसे प्रिंटेड टी-शर्ट और छात्रों के लिए उद्योग विशेषज्ञों द्वारा कार्यशालाओं का आयोजन शामिल हैं।
स्कूल में पोस्टर का प्रदर्शन: QR कोड वाले पोस्टर को स्कूल के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करें।
गीतांक (जिंगल) और लोगो का प्रचार गीतांक (जिंगल) और लोगो को माता-पिता, शिक्षकों और स्कूलों तक व्यापक रूप से पहुँचाएँ और सुनिश्चित करें कि गीतांक जिंगल) स्कूल में नियमित रूप से बजाया जाए।
शिक्षकों की भूमिका
छात्र दल का मार्गदर्शन करें विचार-निर्माण, समस्या समाधान और आदिरूप विकास की प्रक्रिया में छात्रों को परामर्श और सहयोग प्रदान करें।
पंजीकरण एवं प्रस्तुति में सहायता करें छात्रों को पोर्टल पर पंजीकरण तथा प्रविष्टि (विचार/आदिरूप) प्रस्तुत करने की प्रक्रिया में मदद करें।
विषयों की व्याख्या करें : सुनिश्चित करें कि छात्र अपने प्रोजेक्ट्स को बिल्डाथॉन के चार मुख्य विषयों वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी और समृद्ध भारत के अनुरूप समझें और विकसित करें।
सामूहिक कार्य को बढ़ावा दें: प्रभावी दल-निर्माण के लिए सहयोगात्मक वातावरण तैयार करें।
छात्रों की भूमिका
दल का गठन करें: कक्षा 6 से 12 तक के 5-7 सदस्यों का दल बनाकर भाग लें।
नवाचार करें : वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान हेतु रचनात्मक विचार उत्पन्न करें और उन्हें विकसित करें।
आदिरूप तैयार करें अपने विचार को साकार करने के लिए मिलकर भौतिक या डिजिटल आदिरूप बनाएँ।
वीडियो तैयार कर प्रस्तुत करें: अपने प्रोजेक्ट (विचार या आदिरूप) को प्रदर्शित करते हुए 2 मिनट से कम अवधि का संक्षिप्त वीडियो बनाएँ और उसे पोर्टल पर प्रस्तुत करें।









