हिंदी तत्सम आणि तद्भव शब्द ओळखण्याची सोपी ट्रिक hindi tatsam tadbhav trick 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हिंदी तत्सम आणि तद्भव शब्द ओळखण्याची सोपी ट्रिक hindi tatsam tadbhav trick

नियम -1.

यदि किसी शुद्ध शब्द में क्ष, त्र, ज्ञ, श्र, ष, ऋ, द्वि, विसर्ग (:) र्म, का प्रयोग हुआ हो तो वह शब्द प्रायः तत्सम होता है-

पक्षी पंछी

अक्षर आखर

ज्ञान ग्यान

प्रतिज्ञा – प्रतिग्या

ऋतु – रितु

हृदय – हिय

धर्म धरम

कर्म- काम

रात्रि – रात

श्रावण – सावन

दुःख – दुख

पत्रिका – पाती

अश्रु – आँसू

प्रातः – प्रात

नियम -2.

यदि किसी शुद्ध शब्द का निर्माण संस्कृत की संधि से हुआ हो तो वह शब्द सदैव तत्सम होता है-

नदी + ईश – नदीश

विद्या + धन – विद्याधन

यदि + अपि – यद्यपि

नारी + उत्थान – नार्युत्थान

अभि + आगत – अभ्यागत

सरः + ज सरोज

निः + रोग नीरोग

नियम -3.

यदि किसी शब्द में संस्कृत के 22 उपसर्गों में से किसी एक या अधिक का प्रयोग हुआ हो तो वह शब्द प्रायः तत्सम होता है-

प्रतिदिन

अभिज्ञान

विकार

अवतार

आजीवन

अवगुण

प्रभाव

अभिनव

सुगम

अतिशय

परिचय

अपयश

स्वदेश

संयम

निर्जन

अतिरिक्त

अभिराम

संगम

उन्नति

प्रयोग

नियम -4.

यदि किसी शब्द का प्रारंभ य और व से होता हो तो वह शब्द प्रायः तत्सम न होकर तद्भव होता है-

यशोदा – जसोदा

योगी – जोगी

यशवंत – जसवंत

युगल – जुगल

युवा – जवान

यूथ – जत्था

वर्षा – बरखा

वधू – बहु

वन – बन

वाणी – बानी

विवाह – ब्याह

वीणा – बीना

नियम -5.

यदि किसी शब्द पर चंद्रबिंदु लगा हो तो वह तत्सम न होकर तद्भव होता है-

दंत – दाँत

जंघा – जाँघ

ऊष्ट्र – ऊँट

गोधूम – गेहूँ

अक्षि – आँख

चंद्र – चाँद

अंधकार – अँधेरा

पंच – पाँच

पंचम् – पाँचवाँ

नियम -6.

हिंदी की गिनती के शब्द तद्भव होते हैं-

द्वि – दो

चतुः – चार

सप्त – सात

दश – दस

त्रयोदश – तेरह

शत – सौ

लक्ष – लाख

कोटि – करोड़

नियम -7.

यदि किसी शब्द की वर्तनी अशुद्ध हो तो वह शब्द तद्भव होता है-

प्रकाश – प्रकास

गणेश – गनेस

विज्ञान – विग्यान

अमृत – अम्रत

वन – बन

नियम -8.

उत्क्षिप्त व्यंजनों (ड़ ढ़) का प्रयोग तत्सम शब्दों में न होकर तद्भव शब्दों में होता है-

पढ़

दौड़

उड़

चढ़

पढ़

लड़

Related posts:

Leave a Comment