CTET EXAM हिंदी pedagogy बहुपर्यायी प्रश्नसंच ctet exam hindi mcqs
01. एक सामाजिक रचनात्मक कक्षा में
1. बच्चे निष्क्रिय रूप से सुनते है जब शिक्षिका पढाती है।
2. संसाधन केवल दिखावे के लिए होते है।
3. बैठने की व्यवस्था में क्रियाकलाप के अनुसार बदलाव होते है।
4. आकलन को अधिगम से परे एक अलग गतिविधि के रूप में किया जाता है।
इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3
02. उन विद्यार्थियों के सफल समावेशन के लिए जिन्हें दृष्टिबाधिता है, एक शिक्षिका को क्या करना चाहिए?
1. आस-पास की चित्ररूपी सामग्री में मौखिक स्पष्टीकरण जोड़ें।
2. इन विद्यार्थियों को हस्तलिखित नोट्स दें।
3. विषयवस्तु को पढ़ने के लिए केवल ब्लैकबोर्ड का प्रयोग करें।
4. उन्हें स्कूल के एक अलग संकाय में दाखिला दे।
इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 1
03. एक शिक्षक होने के नाते आप अपने छात्रों में समस्या समाधान क्षमताओं को किस प्रकार सुसाध्य कर सकते हैं?
1. अपने विद्यार्थियों में डर की भावना पैदा करके
2. समस्याओं के हल हेतु अटल तरीके के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर
3. समरूपों के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर
4. निष्क्रिय रटन पद्धतियों के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर
इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3
04. निम्नलिखित में से कौन-सी शैक्षणिक पद्धतियाँ शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में सकारात्मक योगदान नहीं देती हैं?
1. आवश्यकता के अनुसार पाठ्यचर्या अनुकूलन
2. छात्रों के लिए अनुभवात्मक शिक्षा
3. पाठ्यचर्या नियोजन में नवाचार
4. परीक्षा केंद्रित कठोर शिक्षण रणनीतियाँ
इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 4
05. एक अध्यापिका अपनी कक्षा के लिए लेव वायगोत्सकी के सामाजिक संरचनावादी सिद्धांतों पर आधारित शिक्षण अधिगम प्रक्रिया तैयार करना चाहती है। उसे निम्न में से किसके प्रयोग से बचना चाहिए?
1. सामाजिक संदर्भों पर आधारित शिक्षण-अधिगम की अभिकल्पना करना।
2. विद्यार्थियों के अधिगम प्रयासों का गहन अवलोकन करना।
3. अधिगम के आकलन के लिए मानकीकृत परीक्षाओं का इस्तेमाल ।
4. आवश्यकता के अनुसार पाड़ का प्रयोग।
इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3
06. विविध आवश्कताओं वाले शिक्षार्थियों वाली कक्षा में, शिक्षक को निम्नलिखित के लिए विकल्प उपलब्ध नहीं करने चाहिए?
1. सामग्री का प्रस्तुतिकरण
2. संचार और अभिव्यक्ति
3. सूचना के दृष्टिकोण
4. शिक्षार्थियों के बारे में रुढिबद्धता
इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 4
07. किसी प्रगतिवादी कक्षा के बारे में एक अध्यापिका का क्या विश्वास होना चाहिए?
1. कक्षा हमेशा कठोर नियन्त्रण में रहे और सिर्फ अध्यापक को निर्देश देने चाहिए।
2. अधिगम केवल कक्षा में ही होता है।
3. कक्षा में विद्यार्थी अपने साथ विविध प्रकार के समृद्ध अनुभव लाते हैं।
4. विद्यार्थी केवल ड्रिल और अभ्यास के माध्यम से ही सबसे अधिक सार्थकता से सीखते हैं।
इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3
08. एक शिक्षिका को बच्चों के अपने आप से बात करने (व्यक्तिगत वाक्) को क्या प्रतिक्रिया देनी चाहिए?
*
1. उसे हतोत्साहित करना चाहिए क्योंकि वह आत्मकेन्द्रीयता को बढ़ावा देता है।
2. उसे हतोत्साहित करना चाहिए क्योंकि इसके द्वारा बच्चा अपना खुद का ध्यान भंग करता है।
3. उसे प्रोत्साहित करना चाहिए क्योंकि इससे स्व-नियमन सुसाधित होता है।
4. उसे प्रोत्साहित करना चाहिए क्योंकि इससे शिक्षक की * जिम्मेदारी खत्म हो जाती है।
इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3
09. एक शिक्षक एक महीने की अवधि के अंतराल में विद्यार्थियों को निबंध लेखन के लिए कई ड्राफ्ट लिखने के लिए सहयोग देता है। यदि यह शिक्षक प्रत्येक विद्यार्थी के सभी ड्राफ्ट को ध्यान में रखता है और उन सभी ड्राफ्ट पर काम करने की प्रक्रिया को भी मान्यता देता है, तो इस प्रकार के मूल्यांकन को क्या कहेंगे?
1. योगात्मक
3. रचनात्मक
2. मानक-संदर्भित
4. मानकीकृत
इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3
10. अभिकथन (A) शिक्षकों को बचौ का आकलन करने के लिए विभिन्न प्रकार की आकलन तकनीक और विधियों का प्रयोग करना चाहिए।
कारण (R): कोई भी एक मुल्यांकन तकनीक बच्चे की प्रगति और विकास के क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्रदान करने में सक्षम नहीं है।.
सही विकल्प चुनें।
1. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
2. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
3. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
4. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 1










