जनगणना 2027 के प्रथम चरण (एच.एल.ओ.) के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को पारिश्रमिक (मानदेय) के वितरण के संबंध में census paripatrak 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जनगणना 2027 के प्रथम चरण (एच.एल.ओ.) के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को पारिश्रमिक (मानदेय) के वितरण के संबंध में census paripatrak

विषयः जनगणना 2027 के प्रथम चरण (एच.एल.ओ.) के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को पारिश्रमिक (मानदेय) के वितरण के संबंध में।

महोदय/महोदया,

जैसा कि आप अवगत है, जनगणना-2027 की गतिबिधियाँ वर्तमान में देशभर में मिशन मोड में संचालित की जा रही हैं। जनगणना 2027 के प्रथम चरण, अर्थात् गृहसूचीकरण एवं आवास जनगणना (एच.एल.ओ.), का कार्य आपके राज्य में अंतिम चरण में सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों तथा अन्य जनगणना कर्मियों के समर्पित प्रयासों से इस प्रगति को प्राप्त किया गया है। जनगणना अभियान का सुचारु, प्रभावी और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने हेतु नियमित अंतराल पर राज्य सरकार को धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।

2. इस संदर्भ में, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि गृहसूचीकरण एवं आवास जनगणना (एच.एल.ओ.) में संलग्न सभी क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को स्वीकृत मानकों के अनुसार पारिश्रमिक (मानदेय) का भुगतान बिना किसी विलंब के किया जाए। ये कर्मचारी चुनौतीपूर्ण क्षेत्रीय परिस्थितियों में अविराम कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमाओं के भीतर जनगणना की गतिविधियों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समय पर मानदेय का भुगतान न केवल उनकी अमूल्य सेवाओं को मान्यता देता है, बल्कि यह उनके समर्पण, प्रेरणा तथा वर्तमान एवं आगामी जनगणना कार्यों के सफल संचालन को बनाए रखने में भी सहायक है।

3. अतः इस संबंध में यदि आप संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का कष्ट करेंगे, तो इस कार्यालय पर आपका एहसान होगा।

Related posts:

Leave a Comment