स्वतंत्रता दिवस पर प्रेरणादायक भाषण hindi speech on independence day 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्वतंत्रता दिवस पर प्रेरणादायक भाषण hindi speech on independence day 

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय / महोदया, सम्मानित शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को मेरा सादर प्रणाम ।

आज हम सब अपने देश का स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन लाखों वीरों को श्रद्धांजलि देने का दिन हैं, जिन्होंनें अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ाद भारत का अमूल्य उपहार दिया ।

हमारी आज़ादी हमें आसानी से नहीं मिली। इसके लिए अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने वर्षों तक संघर्ष किया, जेल की यातनाएँ सहीं और अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका केवल एक ही सपना था- एक ऐसा भारत, जहाँ हर नागरिक स्वतंत्र, सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जी सके ।

आज हम गर्व से कहते हैं कि हमारा देश विज्ञान, शिक्षा, तकनतक, अंतरिक्ष, खेल और अने अनेक क्षेत्रों में में निरंतर आंगे बढ़ रहा हैं। लेकिन हमें अपने आप से एक प्रश्न भी पूछना चाहिए क्या हमने अपने देश के प्रति अपनी सभी जिम्मेदारियों निभाई हैं ?

दुर्भाग्य से, आज हमारा पर्यावरण संकट में हैं। नदियों प्रदूषित हो रही हैं, जंगल कम होते जा रहे हैं, हवा दूषित होती जा रही हैं और प्लास्टिक हमारे खेतों, नदियों, शहरों और गांवों तक फैल चुका हैं। यह समस्या केवल सरकार की नहीं, बल्कि हम सभी की हैं। यदि हर नागरिक यह सोच ले कि “मैं क्या कर सकता हूँ?”, तो परिवर्तन निश्चित हैं।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम एक नई प्रतिज्ञा लें -हम प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करेंगे ।

हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे ।

हम अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखेंगे ।

हम पानी और और बिजली की बचत करेंगे।

हम अपने देश की सांर्बजगिक संपत्ति की रक्षा करेंगे।

और सबसे महत्वपूर्ण, हम एक जिम्मेदार और जागरूक भारतीय नागरिक बनेंगे ।

सच्ची आज़ादी केवल अधिकारों का आनंद लेने में नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने में हैं।

आइए, हम ऐसा भारत बनाएँ जो केवल स्वतंत्र ही नहीं, बल्कि स्वच्छ, हरित, शिक्षित, संवेदनशील और विश्व के लिए प्रेरणा बने । ऐसा भारत, जिसे देखकर दूसरे देश कहें “हमें भारत से सीखना चाहिए।”

आइए, हम सब मिलकर अपने महान राष्ट्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लें।

जय जवान ! जय किसान ! जय विज्ञान ! जय अनुसंधान ! जय हिंद !

वंदे मातरम् !

Related posts:

Leave a Comment