CTET EXAM 2023 प्रश्नपत्रिका हिंदी PYQ अध्यापनशास्त्र यवं व्याकरण 30 प्रश्न ctet exam questions paper pyq
भाग IV भाषा-हिन्दी
निर्देश (प्र.सं. 91-99) निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
बात बीसवीं सदी की शुरुआत की है। दक्षिण भारत के एक विद्यालय में गणित की कक्षा चल रही थी। अध्यापक विद्यार्थियों को भाग देने की विधि समझा रहे थे।
अध्यापक ने बताया, “अगर चार आमों को चार बालकों में बाँटा जाए, तो प्रत्येक को एक आम मिलेगा। इसी तरह से अगर दस आमों को दस व्यक्तियों में विभाजित किया जाए, तो प्रत्येक को एक आम मिलेगा।” आगे वह बोले, “अगर किसी संख्या का उसी संख्या से भाग किया जाए, तो भागफल हमेशा एक ही होता है।” कक्षा के एक मेधावी छात्र को इस सूत्र की गलती समझ में आ गई। उसने पूछा, “महोदय, अगर शून्य आमों को शून्य व्यक्तियों में बाँटा जाए, तो क्या प्रत्येक को एक आम मिलेगा?” इस असाधारण प्रश्न को सुनते ही अध्यापक कुछ विचलित से हुए। वे डाँटकर बोले, “शून्य का कोई मान नहीं
होता।” पर विद्यार्थी ने आत्मविश्वास के साथ कहा, महोदय, “शून्य का मान होता है। अगर दो के दाईं ओर हम एक शून्य रख दें, तो 20 हो जाता है। इसी में एक और शून्य बढ़ा दें, तो 200 हो जाता है।” यह विद्यार्थी आधुनिक युग में भारत का सर्वश्रेष्ठ गणितज्ञ कहलाया।”
91. अध्यापक विद्यार्थियों को कौन-सी प्रकिया समझा रहे थे?
style
9-
(1) जोड़ की प्रक्रिया
(2) घटा की प्रकिया
(3) भाग करने की प्रक्रिया
(4) गुणा करने की प्रक्रिया
सही जवाब 3
92. इस गद्यांश में भारत के किस क्षेत्र के विद्यालय का प्रसंग है?
(1) उत्तर भारत
(2) दक्षिण भारत
(3) पूर्वी भारत
(4) पश्चिमी भारत
सही जवाब 2
93. गद्यांश के आधार पर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
अगर दस आमों को दस व्यक्तियों …………में किया जाए, तो प्रत्येक को एक आम मिलेगा।
(1) विभाजित
(2) विकसित
(4) वर्णित
सही जवाब 1
94. छात्र का प्रश्न सुनकर अध्यापक की क्या प्रतिक्रिया थी?
(1) अध्यापक बहुत प्रसन्न हुए।
(2) अध्यापक बहुत निराश हुए।
(3) अध्यापक कुछ विचलित से हुए।
(4) अध्यापक कुछ क्रोधित से हुए।
सही जवाब (3)
95. अध्यापक ने विद्यार्थी को क्या उत्तर दिया?
(1) “शून्य जैसी कोई अवधारणा नहीं है।”
(2) “शून्य का कोई मान नहीं होता है।”
(3) “शून्य का शून्य से विभाजन हो सकता है।”
(4) “शून्य को गिनती में नहीं रखा जा सकता।”
सही जवाब 2
96. छात्र को अध्यापक से प्रश्न पूछने की आवश्यकता हुई, क्योंकि
(1) छात्र को प्रश्न करने की आदत थी।
(2) छात्र को अध्यापक की बात समझ नहीं आ रही थी।
(3) अध्यापक ने छात्र को प्रश्न करने के लिए प्रोत्साहित किया था।
(4) छात्र को अध्यापक के बनाए सूत्र में गलती नजर आई
सही जवाब 4
97. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द भिन्न है?
(1) सर्वश्रेष्ठ
(2) विद्यार्थी
(3) मेधावी
(4) असाधारण
सही जवाब 2
98. ‘विद्यालय’ का सन्धि-विच्छेद है
(1) विद्या + आलय
(2) विद्य + आलय
(3) विद्या + अलय
(4) विद्य + अलय
सही जवाब 1
99. ‘आत्मविश्वास’ का समास विग्रह है
(1) आत्मा और विश्वास
(2) आत्म से विश्वास
(3) आत्म का विश्वास
(4) आत्म पर विश्वास
सही जवाब 4
निर्देश (प्र.सं. 100-105) निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए
यथा समय मुकुलित हों
यथा समय पुष्पित हों
यथा समय फल दें
आम और जामुन, लीची और कटहल !
तो फिर मैं ही बाँझ रहूँ !
मैं ही न दें पाऊँ
परिणत प्रज्ञा का अपना फल !
यह कैसा होगा ?
यह क्यों कर होगा?
सलिल को सुधा बनाएँ तटबन्ध
घरा को मुदित करें नियन्त्रित नदियाँ
तो फिर मैं ही रहूँ निर्बंध !
मैं ही रहूँ नियन्त्रित !
100, काव्यांश में किन फलों के पुष्पित होने की बात हुई है?
(1) आम, लीची, पपीता
(2) आम, शहतूत, कटहल
(3) आम, जामुन, लीची
(4) आम, कटहल, सेब
सही जवाब 3
101. कवि द्वारा स्वयं किस फल को देने की बात की गई है?
(1) योमक्षेम का फल
(2) भावनाओं का फल
(3) आशाओं का फल
(4) बुद्धि और प्रतिभा का फल
सही जवाब 4
102. किन पंक्तियों के माध्यम से कवि के आश्चर्य भाव का पता चलता है?
(1) यह क्यों कर होगा
(2) यथा समय पुष्पित हों
(3) मैं ही न दे पाऊ
(4) तो फिर मैं ही बाँझ रहूँ
सही जवाब 4
103. पृथ्वी को आनन्दित करने में किसका योगदान है?
(1) नदियों का
(2) मिट्टी का
(3) बुद्धि का
(4) मनुष्य का
सही जवाब 1
104. किन पंक्तियों में सूजन का भाव झलकता है?
(1) आम और जामुन, लीची और कटहल !
(2) तो फिर मैं ही बाँझ रहूँ।
(3) यथा समय पुष्पित हों।
(4) यह कैसा होगा?
सही जवाब 3
105. ‘यथा समय’ से तात्पर्य है
(1) समय के अनुसार
(2) समय के बाद
(3) अचानक
(4) समय से पहले
सही जवाब 1
106. भाषा के बारे में कौन-सा कथन सही है?
(1) किसी बोली की कई भाषाएँ हो सकती हैं।
(2) बोली और भाषा एक ही हैं।
(3) एक भाषा की कई बोलियाँ हो सकती हैं।
(4) बोली और भाषा पारस्परिक रूप से बोधगम्य हैं।
सही जवाब 3
107. ‘निपुण’ क्या है?
(1) यह विद्यालयी बच्चों के लिए शिक्षा का कार्यक्रम है।
(2) यह विद्यालय के बहुत छोटे बच्चों में साक्षरता, पठन और संख्या ज्ञान समुन्नत करने का कार्यक्रम है।
(3) यह विद्यालय के बहुत छोटे बच्चों में पठन और गणितीय कौशल विकसित करने का कार्यक्रम है।
(4) यह विद्यालय के बहुत छोटे बच्चों में देशभक्ति विकसित करने का कार्यक्रम है।
सही जवाब 2
108. निम्नलिखित में से किसे ग्राह्य कौशल कहेंगे?
(1) पठन और श्रवण
(2) पठन और वाचन
(3) लेखन और श्रवण
(4) लेखन और वाचन
सही जवाब 1
109. बहुभाषावाद क्या है?
(1) विद्यालय में बहुत सी भाषाओं का अध्यापन
(2) कार्यालयी भाषा, सहकार्यालयी भाषा और अंग्रेजी का अध्यापन
(3) विद्यालय में शिक्षार्थियों की भाषाओं का शिक्षण-अधिगम
(4) विद्यालय के रचनात्मक वर्षों में कम-से-कम तीन भाषाओं का शिक्षण
सही जवाब 3
110. कक्षा II के एक अध्यापक ने अपने विद्यार्थियों से कहा कि वे शब्द सम्पदा सीखने के लिए अपने घर से पशु व वाहन वाले अपने खिलौने लेकर आएँ। भाषा शिक्षणशास्त्र की दृष्टि से ये खिलौने क्या हैं?
(1) शिक्षण सामग्री
(2) वास्तविक सामग्री (रीयलिया
(3) वास्तविक वस्तुएँ
(4) प्रदत्त कार्य
सही जवाब 2
111. कक्षा तीन की एक बालिका शब्दों के प्रत्येक अक्षर की ध्वनि समझ पढ़ लेती है। वह क्या करने का प्रयास कर रही है?
(1) संकेत बनाना (एनकोडिंग)
(2) संकेत खोलना (डिकोडिंग)
(3) अर्थ निर्माण
(4) अर्थ के लिए पठन
सही जवाब 2
112. पहली कक्षा की अध्यापिका ने कक्षा की दीवारों पर इस तरह से जगह छोड़ी हुई है कि बच्चें कीरम काँटे (स्क्रिब्लिग) बना सकें, चित्रकारी कर सकें। बच्चों की इन गतिविधियों को क्या कहेंगे?
(1) आरम्भिक साक्षरता
(2) हाथ-आँख समन्वयन
(3) लेखन विकास
(4) चित्रकारी सीखना
सही जवाब 1
113. अधिगम के शुरुआती वर्षों में कौन-सा उद्देश्य तुकबन्दियों और शिशुगीतों का नहीं है?
(1) भाषा विकास
(2) मूल्य विकास
(3) कल्पनाशीलता एवं अनुमान
(4) व्याकरणिक क्षमता का विकास
सही जवाब 4
114. ‘डिस्लेक्सिया’ से क्या आशय है?
(1) बच्चों में पठन विकार
(2) संख्याएँ कैसे लिखी जाती हैं, यह समझने में समस्या का सामना करना
(3) सूक्ष्म गत्यात्मक कौशलों के संचालन में समस्या
(4) शिक्षार्थियों में एक समझ विकार
सही जवाब 1
115. अश्विनी कक्षा पाँच में पढ़ता है। कक्षा तीन तक आते-आते उसे अपनी “मातृभाषा में पठन कौशलों का विकास हो चुका था। अब वह अंग्रेजी को अच्छी तरह से पढ़ने लगा है। अंग्रेजी पठन की उसकी योग्यता में क्या प्रतिबिम्बित हो रहा है?
(1) पठन निपुणता का विकास
(2) दक्षता संवर्द्धन
(3) पठन का कौशल
(4) कौशल अन्तरण
सही जवाब 4
116. एक अध्यापक विद्यालयी शिक्षा के बुनियादी वर्षों में बच्चों को भाषा की
कक्षा में शब्द, शब्द-समूहों, शिशुगीत, तुकबन्दियों और छोटी-छोटी कहानियों से परिचित करवाता है। वह भाषा अधिगम के किस उपागम का अनुसरण कर रहा है?
(1) समग्र भाषा उपागम
(2) शब्द विधि
(3) स्वनिम उपागम
(4) समग्र वाक्य उपागम
सही जवाब 1
116. एक अध्यापक विद्यालयी शिक्षा के बुनियादी वर्षों में बच्चों को भाषा की कहानियों से परिचित करवाता है। वह भाषा अधिगम के किस उपागम का कक्षा में शब्द, शब्द-समूहों, शिशुगीत, तुकबन्दियों और छोटी-छोटी अनुसरण कर रहा है?
(1) समग्र भाषा उपागम
(2) शब्द विधि
(3) स्वनिम उपागम
(4) समग्र वाक्य उपागम
सही जवाब 1
117. कक्षा पाँच के विद्यार्थियों को उनकी सर्वाधिक परीक्षा में निम्नलिखित प्रश्न दिया गया
‘आप क्या पसन्द करते हैं और क्या पसन्द नहीं करते हैं, उससे निम्नलिखित वाक्यों की पूर्ति कीजिए।’ यह प्रश्न किस प्रारूप के अन्तर्गत आएगा?
(1) बहुविकल्पीय प्रश्न
(2) लघु उत्तरीय प्रश्नla
(3) पाठ से बाहर के प्रश्न (एक्सट्रापोलेटिव)
(4) खुले अन्त वाले प्रश्न
सही जवाब 4
118. कक्षा चार की अध्यापिका अपने शिक्षार्थियों को एक पाठ्य सामग्री देती है और वह प्रकृति पर अपना ही एक अनुच्छेद लिखती है। यह पाठ्य-सामग्री किसके अन्तर्गत आएगी?
(1) प्रामाणिक सामग्री
(2) प्राकृतिक सामग्री
(3) सृजित की गई सामग्री
(4) पर्यावरणीय सामग्री
सही जवाब 3
119. कक्षा पाँच के विद्यार्थियों को पाँच के समूह में बाँटा गया और अपनी रुचि का विषय चुनने के लिए कहा गया। बच्चों ने समूह में थीम पर आँकड़ों का संग्रहण किया और रिपोर्ट लिखी। भाषा अधिगम की इस गतिविधि को क्या कहेंगे?
(1) प्रदत्त कार्य
(2) समूह कार्य
(3) परियोजना कार्य
(4) सहपाठी कार्य
सही जवाब 3
120. विद्यालयी बच्चों में भारतीय भाषाओं को समुन्नत करने वाले भारत सरकार के कार्यक्रम का नाम बताइए।
(1) भाषा सम्मेलन
(2) एक भारत श्रेष्ठ भारत
(3) आजादी का अमृत महोत्सव
(4) भाषा संगम
सही जवाब 4










