CTET परीक्षा बहुपर्यायी सराव प्रश्नावली व उत्तरसूची pdf स्वरूपात उपलब्ध ctet exam quiz 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CTET परीक्षा बहुपर्यायी सराव प्रश्नावली व उत्तरसूची pdf स्वरूपात उपलब्ध ctet exam quiz 

1. सीमा एक बर्फीले स्थान का भ्रमण करती है। जहाँ वह देखती है कि कुछ लोग बर्फ में छिद्र करके मछली पकड़ने का कार्य कर रहे हैं। ऐसी घटना क्यों सम्भव हो पाती है बताइए।

(1) सतह पर बर्फ जमा होता है, लेकिन अन्दर जल द्रव की अवस्था में होता है।

(2) बर्फ में मछली जमी हुई होती हैं।

(3) विभिन्न मछलियाँ शीतनिद्रा में बर्फ में होती हैं।

(4) उपरोक्त सभी

2. मोहन देखता है कि उसकी कक्षा में शिक्षक आर्द्रता को मापने वाले यन्त्र का रेखाचित्र दिखा रहे हैं। निम्नलिखित में से वह कौन-सा यन्त्र होता है?

(1) थर्मामीटर

(2) हाइड्रोमीटर

(3) हाइग्रोमीटर

(4) लैक्टोमीटर

3. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A. धरातल पर पाया जाने वाला अधिकांश जल हमारे लिए उपयोगी नहीं है।

B. जल वायुमण्डल में भाप व आर्द्रता के रूप में पाया जाता है।

कूट

(1) केवल A

(2) केवल B

(3) A और B दोनों

(4) न तो A और न ही B

4. शिक्षक कक्षा में मृत सागर के विषय में बताते हैं निम्नलिखित में से कौन-से कथन मृत सागर के विषय में सही है?

A. मृत सागर में लवणता सर्वाधिक है।

B. मृत सागर में लोग डूबते नहीं हैं।

C. मृत सागर की लवणता 300 ग्राम प्रति लीटर

कुट

1) A और B

(2) A और C

(3) B और C

(4) A, B और C

5. पृथ्वी पर उपस्थित समस्त जल स्रोतों में जल का कितना प्रतिशत जल हमारे लिए अनुपयोगी है?

(1) 1%

(2) 99%

(3) 49%

(4) 2%

6. शिक्षक कक्षा में मौखिक रूप में जलचक्र को बताना चाहते हैं तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन जलचक्र को सही रूप में बताता है?

A. पृथ्वी पर उपस्थित जल एक निश्चित चक्र व व्यवस्था में पारितन्त्र में घूमता रहता है, जिसको जलचक्र कहा जाता है।

B. जलचक्र वह प्रक्रिया है, जिसमें जल, जलमण्डल से वायुमण्डल में जाता है और वायुमण्डल से जलमण्डल में आता है।

कूट

(1) केवल A

(2) केवल B

(3) A और B दोनों

(4) न तो A और न ही B

7. निम्नलिखित में से कौन-से कारक जल प्रदूषण के लिए उत्तरदायी है?

A. घरेलू अपशिष्ट व मल-मूत्र आदि का जल स्रोत में मिलना।

B. खेतों में रासायनिक खादों के उपयोग से।

C. जल स्रोतों में जीव-जन्तुओं के मर जाने से।

कूट

(1) A और B

(2) A और C

(3) B और C

(4) A, B और C

8. BOD (बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमाण्ड) द्वारा मापा जाता है

(1) वायु में ऑक्सीजन की मात्रा

(2) जल में ऑक्सीजन की मात्रा

(3) नदियों व तालाबों के जल में प्रदूषण

(4) उपरोक्त सभी

9. निम्नलिखित में से कौन जल प्रदूषण की हानियों में सम्मिलित होता है?

A. बाढ़

B. टायफायड

C. हैजा

D. पीलिया

कूट

(2) A, B और D

(1) A, B और C

(3) B. C और D

(4) A, B, C और D

10. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

A. बाढ़ के कारण हैजा व डायरिया जैसी बीमारियाँ फैलती हैं।

B. सूखे के कारण भूख-प्यास से जीव-जन्तु मर जाते हैं।

कूट

(1) A और B

(2) A और C

(3) B और C

(4) A, B और C

11. निम्नलिखित रोगों के कौन-से युग्म दूषित जल के कारण फैलते हैं?

(1) पेचिश, मियादी बुखार, मलेरिया, टी. बी.

(2) मलेरिया, डायरिया, हैजा, कैंसर

(3) पीलिया, पेचिश, डायरिया, हैजा

(4) टी. बी. कैंसर, मियादी बुखार, हैजा

Related posts:

Leave a Comment