१५ ऑगस्ट स्वतंत्रता दिवस पर हिंदी भाषण hindi speech on independence day 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

१५ ऑगस्ट स्वतंत्रता दिवस पर हिंदी भाषण hindi speech on independence day 

आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सम्मानित गुरुजन, अभिभावकगण एवं मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।

आज हम सब अपने प्यारे भारत का 80 वाँ स्वतंत्रऋता दिवस मना रहे हैं। यह दिन हम सभी के लिए बहुत गर्व और खुशी का दिन है।

प्यारे साथियों,

क्या आपने कभी सोचा है कि हम आज़ाद कैसे हुए ?

बहुत समय पहले हमारा देश अंग्रेजों के अधीन था। उस समय हमारे देश के वीर सपूतों ने अपनी सुख-सुविधाएँ छोड़ दीं। अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने जेल की यातनाएँ सहन कीं और अनेक वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। उनके त्याग, साहस और देशभक्ति के कारण ही हमें यह अनमोल आज़ादी मिली है।

आज़ादी का मतलब केवल अपनी मनमर्जी करना नहीं है। आज़ादी का मतलब है- अपने देश से प्रेम करना, अपने कर्तव्यों को निभाना और एक अच्छा नागरिक बनना ।

हम छोटे हैं, लेकिन हम भी अपने देश के लिए बहुत कुछ कर सकते है। हम अपने विद्यालय को साफ रख सकते हैं, पेड़-पौधे लगा सकते हैं, पानी और बिजली की बचत कर सकते हैं, किसी भी सार्वजनिक स्थान को गंदा नहीं करेंगे, अपने तिरंगे का सम्मान करेंगे और सभी धर्मों तथा सभी लोगों का आदर करेंगे।

हमें यह याद रखना चाहिए कि हमारा देश हमें स्वच्छ हवा, नदियाँ, जंगल, खेत और अनमोल प्राकृतिक संपदा देता है। इसलिए इनकी रक्षा करना भी हमारा कर्तव्य हैं। यदि हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, तो हमारा भारत और भी सुंदर और मजबूत बनेगा ।

हमें ईमानदारी, मेहनत, अनुशासन और दया जैसे अच्छे गुण अपनाने चाहिए। जब हम अच्छे काम करेंगे, दूसरों की सहायता करेंगे और मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, तभी हम अपने देश का नाम रोशन करेंगे। आइए, आज इस पावन अवसर पर हम सभी मिलकर संकल्प लें –

हम अपने देश से प्रेम करेंगे।

हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे। हम अपने तिरंगे का सम्मान करेंगे।

हम हमेशा सत्य, ईमानदारी और मेहनत के मार्ग पर चलेंगे ।

हम भारत को स्वच्छ, सुरक्षित, सुंदर और विकसित बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे।

इन्हीं शब्दों के साथ मैं अपनी वाणी को विराम देता/ देती हूँ।

Related posts:

Leave a Comment