15 ऑगस्ट स्वातंत्र्य दिनानिमित्त हिंदी भाषण independence day hindi bhashan 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

15 ऑगस्ट स्वातंत्र्य दिनानिमित्त हिंदी भाषण independence day hindi bhashan

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय / महोदया, सम्मानित शिक्षकगण, अभिभावक एवं मेरे प्रिय साथियों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।

आज हम सभी भारत का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। 15 अगस्त केवल एक तिथि नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का प्रतीक हैं। अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी का अमूल्य उपहार दिया। उनके बलिदान के कारण ही आज हम खुले आकाश में स्वतंत्र साँस ले पा रहे हैं।

कविता की पंक्तियाँ –

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशाँ होगा।

प्रिय साथियों,

आजादी का अर्थ केवल अंग्रेज़ों की गुलामी से मुक्ति नहीं है, बल्कि यह हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराती हैं। एक सच्चे नागरिक का धर्म है कि वह अपने राष्ट्र के प्रति निष्ठावान रहे, संविधान का सम्मान करे, कानून का पालन करे, पर्यावरण की रक्षा करे, सार्बजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखे और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने में अपना योगदान दे।

यदि हम विद्यार्थी हैं, तो हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है ईमानदारी से पढ़ाई करना, अनुशासन का पालन करना, अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करना तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनना । क्योंकि आज के विद्यार्थी ही कल के भारत का भविष्य हैं।

कविता की पंक्तियाँ –

सारे जहां से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा, हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्ताँ हमारा।

मित्रों,

आज़ादी हमें अपने सपनों को पूरा करने का अवसर देती हैं। यह हमें सोचने, सीखने, आगे बढ़ने और अपने देश को विकसित बनाने की शक्ति देती हैं। लेकिन यदि हम अपने कर्तव्यों को भूल जाएँ, तो स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ अधूरा रह जाएगा।

आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि हम अपने देश से प्रेम करेंगे, उसकी संस्कृति और विरासत का सम्मान करेंगे, स्वच्छता अपनाएँगे, ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और भारत को विश्व का सबसे सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देंगे।

अंत में कुछ प्रेरणादायक पंक्तियाँ –

वतन की आन भी तुम हो, वतन की शान भी तुम हो, उठो युवाओं ! तुम्हीं से भारत की पहचान भी तुम हो। इन्हीं शब्दों के साथ मैं अपनी वाणी को विराम देता/देती हूँ।

Related posts:

Leave a Comment