भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण यथा जनसंख्या की गणना हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों आदि के लिए फील्ड ट्रेनर एवं प्रगणक सुपरवाइजर के प्रशिक्षण के सम्बन्ध में कार्ययोजना एवं दिशानिर्देश indian census paripatrak
महोदया/महोदय,
कृपया अवगत कराना है कि भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात् जनसंख्या गणना (Population Enumeration) के संबंध में भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त, नई दिल्ली के कार्यालय द्वारा पत्र क्रमांक 21099/Prg Trg/2026/07, दिनांक 28.08.2026 के माध्यम से प्रशिक्षण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए हैं (प्रति संलग्न)।
उक्त निर्देशों के क्रम में जिला स्तर पर जनगणना कार्य से जुड़े जिला/तहसील स्तरीय अधिकारियों, यथा CDO/ADM/BSA/DIO-NIC/DPRO/SDM/तहसीलदार/स्थानीय नगरीय निकायों के अधिकारी/जनगणना के तकनीकी सहायक/जनगणना लिपिक आदि के लिए जिला मुख्यालय पर 02 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाना है। प्रशिक्षण का आयोजन प्रति बैच 30-35 प्रतिभागियों के अनुसार करते हुए इसे दिनांक 30 सितम्बर, 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना है।
उपरोक्त के क्रम में जनपदवार आवंटित किए गए मास्टर ट्रेनर एवं फील्ड ट्रेनर की संख्या अनुलग्नक-1 पर संलग्न है। अतः फील्ड ट्रेनर तथा प्रगणक/सुपरवाइजर के प्रशिक्षण हेतु नीचे दर्शाई गई तालिका के अनुसार कार्ययोजना तैयार करते हुए समस्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत किया जाना है।
फील्ड ट्रेनर तथा प्रगणक/सुपरवाइज़र के प्रशिक्षण का स्लॉट








