CTET EXAM 2015 (PYQ) पर्यावरण अध्ययन 30 बहुपर्यायी प्रश्न ctet exam pyq mcqs 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CTET EXAM 2015 (PYQ) पर्यावरण अध्ययन 30 बहुपर्यायी प्रश्न ctet exam pyq mcqs 

61. पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति निम्नलिखित का समर्थन नहीं करती

(1) बच्चे कम गलतियाँ करें

(2) बच्चों को करके सीखने का अवसर मिले

(3) बच्चे बहुत से प्रश्न पूछें

(4) बच्चों को खोज करने के लिए पर्याप्त स्थान मिले

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक (1)

62. एक शिक्षिका ने कक्षा IV के शिक्षार्थियों को पढ़ाने के लिए ‘पौधे’

अन्तर्वस्तु का चयन किया। उसने सीखने के लिए निम्नलिखित अवसर प्रदान किए

i. समूहों में पत्तियों का संग्रह करना

ii. पत्तियों के आकार, स्वरूप और अन्य विशेषताओं पर चर्चा करना

iii. अपना वनस्पति संग्रहालय बनाना

इस प्रकार की गतिविधियों हेतु शिक्षिका को किस बात के लिए सबसे अधिक प्रोत्साहन नहीं देना चाहिए?

(1) जितनी अधिक पत्तियों के बारे में सम्भव हो उतना, उनके नाम याद करने में बच्चों की पहल

(2) बच्चों के द्वारा कार्य का विस्तार

(3) बच्चों का निरन्तर गतिविधि में लगे रहना

(4) बच्चों की परस्पर क्रिया, अवलोकन और सहयोग

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक (1)

63. शिक्षार्थियों का आकलन करते समय पर्यावरण अध्ययन की शिक्षिका को निम्नलिखित में से क्या नहीं करना चाहिए?

(1) बच्चों के पूर्व आकलन के साथ तुलना करना।

(2) शिक्षार्थियों की सीखने की क्षमताओं को ध्यान में रखकर सूचना दर्ज करनी।

(3) बच्चों के कार्यों के केवल कुछ पक्षों पर ध्यान केन्द्रित करना।

(4) बच्चों के कार्य से सम्बन्धित गुणात्मक उल्लेख करना।

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक(3)

64. प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन में ‘समुदाय’ सीखने-सिखाने का एक महत्त्वपूर्ण संसाधन है, क्योंकि

(1) यह एक बहुत सस्ता संसाधन है।

(2) यह आसानी से उपलब्ध होने वाला संसाधन है।

(3) इसमें समझदार और बुजुर्ग व्यक्ति होते हैं।

(4) यह वास्तविक स्थितियों में सीखने के अवसर उपलब्ध कराता है।

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक 4

65. कोई व्यक्ति 30 अगस्त, 2015 को किसी एक्सप्रेस ट्रेन में अहमदाबाद से त्रिवेन्द्रम जाने के लिए बैठा। यह ट्रेन 13.30 बजे अहमदाबाद से चली और 1 सितम्बर, 2015 को 7:30 बजे त्रिवेन्द्रम पहुँची। यदि अहमदाबाद से त्रिवेन्द्रम के बीच की दूरी 2268 किमी है, तो इन दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेन की औसत चाल थी

(1) 42 मी/से

(2) 15 मी/से

(3) 9 मी/से

(4) 54 मी/से

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक 2

66. गुरप्रीत पहली बार रेलगाड़ी से नई दिल्ली से चेन्नई गया। अपनी रेलयात्रा में उसकी गाड़ी के द्वारा निम्नलिखित में से किस नदी को पार करने की सम्भावना नहीं है?

(1) गोदावरी

(2) गंगा

(3) कृष्णा

(4) नर्मदा

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक 2

67. हमारे देश में निम्नलिखित स्थानों में से कौन-सा ठण्डा रेगिस्तान है?

(1) जैसलमेर

(2) लद्दाख

(3) मेघालय

(4) दार्जिलिंग

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक (2)

68. कक्षा V की पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तक का एक पाठ ‘उसी से ठण्डा उसी से गर्म डॉ. जाकिर हुसैन द्वारा लिखी गई एक कहानी है। उन्होंने बच्चों के लिए ऐसी कई कहानियाँ लिखी हैं। अपनी मृत्यु के समय वे थे

(1) भारत के मुख्य न्यायाधीश

(2) भारत के उप-राष्ट्रपति

(3) भारत के राष्ट्रपति

(4) भारत के प्रधानमन्त्री

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक 3

69. खाद्य संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा ठीक नहीं है?

(1) आलू-चिप्स

(2) दूध-पनीर

(3) सेब-जैम

(4) कच्चा आम-अचार

या प्रश्नाचे उत्तर आहे पर्याय क्रमांक (2)

70. घरों की नीचे दी गई विशिष्टताओं पर विचार कीजिए

i. निचली मंजिल में कोई खिड़की नहीं।

ii. पेड़ के तनों की लकड़ी से बनी ढालू छतें।

iii. पत्थर के खम्भों पर जमीन से लगभग 10-12 फुट ऊँचाई पर बने घर।

iv. पत्थर, गारा और चूने से बनी मोटी दीवारें।

v. लकड़ी के फर्श।

लेह और लद्दाख के घरों में ऊपर दी गई कौन-कौन-सी विशिष्टताएँ पाई जा सकती हैं?

(1) ii, iii और iv

(2) iii, iv और v

(3) i, iv और v

(4) i, ii और iii

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक 3

71. निम्नलिखित का अध्ययन कीजिए कौआ पेड़ की ऊँची डाल पर अपना घोंसला बनाता है। इस घोंसले को बनाने में कई प्रकार की चीजें, यहाँ तक कि लकड़ी की शाखाएँ और लोहे के तार भी होते हैं। एक चालाक पक्षी भी है, जो अपना घोंसला नहीं बनाता और कौए के घोंसले में अण्डे दे देता है। बेचारा कौआ अपने अण्डों के साथ इन अण्डों को भी सेता है।

यह पक्षी कौन-सा है?

(1) कलचिड़ी

(2) बसंत गौरी

(3) कोयल

(4) शकरखोरा

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक 3

72. निम्नलिखित में से कौन बीज नहीं है?

(1) गेहूँ

(2) काली मिर्च

(3) साबूदाना

(4) सौंफ

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक 3

73. रेहाना अपने परिवार के साथ केरल जाती है। वहाँ उसे ऊँचे वृक्ष दिखाई पड़ते हैं, जो उसके गृह नगर शिमला के ऊँचे वृक्षों से भिन्न हैं। उसने केरल में कौन-से वृक्ष देखें होंगे?

(1) नारियल

(3) लीची

(2) सेब

(4) चीड़

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक (1)

74. बच्चों के द्वारा सब्जी बाजार से इक‌ट्ठी की गई निम्नलिखित सामग्री में से उन्हें पहचानिए जिनके भीतर बीज होते हैं।

आलू, टमाटर, नाशपाती, चीकू, भिण्डी, करेला, प्याज, खीरा

(1) टमाटर, नाशपाती और चीकू

(2) टमाटर, नाशपाती, चीकू, भिण्डी, खीरा

(3) टमाटर, नाशपाती, चीकू, भिण्डी, करेला, खीरा

(4) नाशपाती और चीकू

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक (3)

75. नीता आन्ध्र प्रदेश जाती है और दो साड़ियाँ खरीदती है, जो खासतौर पर वहीं बनाई जाती हैं। वे क्या कहलाती हैं?

(1) पोचमपल्ली और कलमकारी

(2) पोचमपल्ली और कांजीवरम्

(3) कलमकारी और चंदेरी

(4) कलमकारी और कंथा

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक (1)

76. निम्नलिखित में से कौन-सी बीमारी रुके या इक‌ट्ठा हुए पानी से हो सकती है?

(1) मलेरिया

(3) निमोनिया

(2) पोलियो

(4) चेचक

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक (1)

77. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा ठीक है?

(1) असम-बिहू

(2) ओडिशा-भरतनाट्यम

(3) तमिलनाडु-लावणी

(4) कर्नाटक-कत्थक

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक (1)

78. एस्किमो अपने घर ‘इग्लू’ का निर्माण बर्फ से करते हैं। इसका क्या कारण है?

(1) बर्फ ठण्डी हवा और पानी को अन्दर नहीं आने देती।

(2) बर्फ की दीवारों के बीच मौजूद हवा अन्दर की गरमी को बाहर जाने से रोकती है।

(3) बर्फ मुफ्त में मिलती है, अन्य सामग्री की कीमत अधिक होगी।

(4) ध्रुवीय क्षेत्रों में केवल बर्फ ही उपलब्ध है।

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक 2

79. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता बरगद के पेड़ की जड़ों की नहीं है?

(1) जड़ें शाखाओं से नीचे लटकती है।

(2) इसमें जमीन के भीतर जहें होती है।

(3) जड़े भोजन का भण्डारण करती हैं।

(4) जहें खम्भों की तरह पेड़ को सहायता प्रदान करती है।

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक (3)

80. एक नव-नियुक्त पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक के रूप में पढ़ाने से पहले आपकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी

(1) कक्षा में धीमी गति से सीखने वाले शिक्षार्थियों की पहचान करना

(2) शिक्षार्थियों के लिए पाठानुसार विस्तृत नोट्स तैयार करना

(3) शिक्षार्थियों का समाज-सांस्कृतिक प्रोफाइल/विवरण तैयार करना

(4) पहले से पाठ-योजना तैयार करना

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक (3)

81. कविताएँ और कहानियाँ पर्यावरण अध्ययन की अन्तर्वस्तु को पढ़ाने में प्रभावशाली हैं। ऐसा इसीलिए है, क्योंकि कविताएँ और कहानियाँ

i. बच्चों के परिवेश का समृद्ध चित्रण कर सकती हैं।

ii. सन्दर्भित अधिगम परिवेश प्रदान कर सकती हैं

iii. विभिन्न अमूर्त-अवधारणाओं की प्रभावशाली तरीके से व्याख्या कर सकती हैं

iv. सृजनात्मकता एवं सौन्दर्यबोध का पोषण कर सकती हैं।

कूट

(1) i, ii और iv

(2) केवल iii

(3) केवल ii

(4)। और

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक (1)

82. कक्षा V की शिक्षिका के रूप में आप ‘ईंधन के संरक्षण’ प्रकरण को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से किस संसाधन के उपयोग को सर्वश्रेष्ठ पाते हैं?

(1) सन्दर्भ पुस्तकें

(2) पोस्टर

(3) समाचार-पत्र

(4) पाठ्य-पुस्तक

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक (3)

83. कक्षा IV की एक शिक्षिका, शिक्षार्थियों से कहती है कि वे अपने कार्य-पत्रक, अवलोकन रिपोर्ट और सत्र में एकत्रित की गई सामग्री को एक फोल्डर में डाल दें।

इन फोल्डरों को कहा जा सकता है।

(1) पोर्टफोलियो

(2) दत्तकार्य

(3) परियोजना कार्य

(4) घटना-वृत्तान्त अभिलेख

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक (1)

84. एन.सी.ई.आर.टी. की पर्यावरण अध्ययन की कक्षा V की पाठ्य-पुस्तक में ‘सुनीता अन्तरिक्ष में’ शीर्षक पाठ स्पेसशिप में अन्तरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के अनुभवों का वर्णन करता है। इसे शामिल करने का/के क्या कारण हो सकता है/सकते हैं?

i. यह घटना अन्तरिक्ष यात्रियों की जिन्दगी में झाँकने का अवसर देती है

ii. यह घटना स्पेसशिप में भौतिक स्थितियों का वर्णन करती है

iii. यह घटना स्त्री-पुरुष लिंग (जेण्डर) रूढ़िवादिता को चुनौती देती है

iv. यह घटना गुरुत्वाकर्षण की अवधारणा को समझने में मदद करती है

कूट

(1) केवल iv

(2) i, ii और iii

(3) i, ii, iii और iv

(4) केवल i

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक (1) ‘

85. पर्यावरण अध्ययन की एक शिक्षिका निम्नलिखित कारणों से अपनी कक्षा का प्रारम्भ कुछ मुख्य प्रश्न पूछते हुए करती है। सबसे कम प्राथमिकता वाला कारण कौन-सा है, उसे चुनिए?

(1) शिक्षार्थियों का चिन्तन उद्दीप्त किया जा सकता है।

(2) प्रश्न शिक्षार्थियों में उत्सुकता जगाते हैं।

(3) प्रश्न प्रकरण को सन्दर्भपरक बनाने में मदद करते हैं।

(4) शिक्षार्थियों का चिन्तन सीमित किया जा सकता है।

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक 4

86. किसी क्रियाकलाप के लिए समूह बनाते हुए सामाजिक अध्ययन के शिक्षक को चाहिए कि वह

(1) सुनिश्चित करें कि लड़के-लड़कियों के समूह अलग-अलग हों।

(2) उनके अंकों के अनुसार समूह बनाए।

(3) केवल दो समूह बनाए और प्रत्येक में बहुत-से विद्यार्थी हों।

(4) सभी प्रतिभागियों की सहभागिता और सहयोग सुनिश्चित करे।

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक 4

87. प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तक में निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता नहीं होनी चाहिए?

89.

(1) यह शिक्षार्थियों की वैविध्यपूर्ण पृष्ठभूमि की जरूरतों को पूरा करती है।

(2) यह वास्तविक कहानियों और घटनाओं को शामिल करती है।

(3) यह परिभाषाओं और अमूर्त अवधारणाओं की व्याख्या करने पर ध्यान केन्द्रित करती है।

(4) यह प्राकृतिक और समाज-सांस्कृतिक परिवेश को एकीकृत तरीके से प्रस्तुत करती है।

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक (3)

88. पर्यावरण अध्ययन शिक्षण के सन्दर्भ में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF, 2005) निम्नलिखित में से किसे प्रस्तावित नहीं करती?

(1) हस्तपरक क्रियाकलाप

(2) विषयानुसार उपागम

(3) तकनीकी शब्दावली से परिचित कराना

(4) बच्चों के अनुभवों और सन्दर्भों से जोड़ना

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक 3

89. प्राथमिक स्तर के शिक्षार्थियों में मानचित्र बनाने और समझने के लिए निम्नलिखित में से किन कौशल/कौशलों के विकास की आवश्यकता है?

i. स्थानों की सापेक्ष स्थिति की समझ

ii. स्थानों की सापेक्ष दूरी और दिशाओं की समझ

iii. प्रतीकों और स्केल/पैमाने की समझ

iv. स्केल/पैमाने के अनुसार स्पष्ट ड्रॉइंग बनाना

(1) केवल iii

(2) i, ii और iii

(3) केवल iv

(4) i और ii

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक (2)

90. प्राथमिक कक्षाओं में पर्यावरण अध्ययन पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य सम्बन्धित नहीं है?

(1) विज्ञान के आधारभूत प्रत्ययों और सिद्धान्तों को रटकर याद कर लेना।

(2) पर्यावरण को खोजने के अवसर प्रदान करना।

(3) अवलोकन, मापन, भविष्यकथन और वर्गीकरण जैसे कौशलों का विकास करना।

(4) भौतिक और सामाजिक परिवेश के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना।

या प्रश्नाचे अचूक उत्तर आहे पर्याय क्रमांक (1)

Related posts:

Leave a Comment