CTET EXAM सार्वजनिक सूचना
दिनांक 08.05.2026 की सार्वजनिक सूचना के माध्यम से अधिसूचित किए गए अनुसार, CTET के 22वें संस्करण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ में दिनांक 11.05.2026 से 10.06.2026 तक खुली थी। तत्पश्चात, दिनांक 25.08.2026 की सार्वजनिक सूचना के माध्यम से उन सभी पात्र अभ्यर्थियों को, जो पूर्व निर्धारित आवेदन अवधि में आवेदन नहीं कर सके थे, एक अतिरिक्त आवेदन करने हेतु अवसर प्रदान किया गया तथा ऑनलाइन आवेदन पोर्टल दिनांक 25.08.2026 से 01.09.2026 तक खोला गया था।
अभ्यर्थियों के विवरण, जहाँ लागू हो, में ऑनलाइन सुधार की सुविधा आधिकारिक CTET वेबसाइट https://ctet.nic.in पर दिनांक 07.09.2026 से 10.09.2026 तक उपलब्ध रहेगी।
जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व आवेदन अवधि दिनांक 11.05.2026 से 10.06.2026 के दौरान सफलतापूर्वक अपना आवेदन जमा कर दिया था, वे भी उपर्युक्त सुधार अवधि के दौरान अपने विवरण में, जहाँ लागू हो, सुधार कर सकते हैं।
दिनांक 10.09.2026 के बाद किसी भी परिस्थिति में कोई सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा।










