CTET EXAM PYQ विषय हिंदी अध्यापन शास्त्र यवं व्याकरण 30 MCQS उत्तरासहित उपलब्ध ctet exam pyq hindi mcqs available 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CTET EXAM PYQ विषय हिंदी अध्यापन शास्त्र यवं व्याकरण 30 MCQS उत्तरासहित उपलब्ध ctet exam pyq hindi mcqs available 

निर्देश (प्र.सं. 91-99) निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।

साहस की जिन्दगी सबसे बड़ी जिन्दगी होती है। ऐसी जिन्दगी की सबसे बड़ी पहचान यह है कि वह बिल्कुल निडर, बिल्कुल बेखौफ होती है। साहसी मनुष्य की पहली पहचान यह है कि यह इस बात की चिन्ता नहीं करता कि तमाशा देखने वाले लोग उसके बारे में क्या सोच रहे हैं। जनमत की उपेक्षा करके जीने वाला आदमी दुनिया की असली ताकत होता है और मनुष्यता को प्रकाश भी उसी आदमी से मिलता है। अड़ोस-पड़ोस को देखकर चलना, यह साधारण जीव का काम है। क्रान्ति करने वाले लोग अपने उद्देश्य की तुलना न तो पड़ोसी के

उद्देश्य से करते हैं और न अपनी चाल को पड़ोसी की चाल देखकर मद्धिम बनाते है। साहसी मनुष्य उन सपनों में भी रस लेता है, जिन सपनों का कोई व्यावहारिक अर्थ नहीं है।

91. किस प्रकार की जिन्दगी सबसे बड़ी जिन्दगी कही गई है?

(1) समझौतावादी जिन्दगी

(2) सादगीपूर्ण जिन्दगी

(3) अवसरवादी जिन्दगी

(4) साहस की जिन्दगी

सही जवाब 4

92. साहसी मनुष्य की पहली पहचान यह है कि, वह

(1) सदा आगे बढ़ने की सोच रखता है।

(2) बाधाओं से घबराता है।

(3) लोगों की सोच की परवाह नहीं करता।

(4) बिल्कुल लापरवाह होता है।

सही जवाब 3

93. दुनिया की असली ताकत किस प्रकार के लोग होते हैं?

(1) जनमत की उपेक्षा करके जीने वाले।

(2) सब लोगों की सलाह मानने वाले।

(3) मनुष्यता को महत्त्व न देने वाले।

(4) पड़ोसी की बात सिर झुकाकर मानने वाले।

सही जवाब 1

94. साहसी मनुष्य किस प्रकार के सपनों में भी रस लेता है?

(1) जिन सपनों में वास्तविकता होती है।

(2) जो सपने रसपूर्ण होते हैं।

(3) जिन सपनों का कोई व्यावहारिक अर्थ नहीं होता।

(4) जो सपने साकार होते हैं।

सही जवाब 3

95. अड़ोस-पड़ोस को देखकर चलना यह का काम है।

(1) क्रान्ति करने वाले लोगों

(2) साहसी लोगों

(3) साधारण जीव

(4) हिंसक लोगों

सही जवाब 3

96. ‘निडर’ शब्द का समानार्थी शब्द बताइए।

(1) डरपोक

(2) कायर

(3) साहसी

(4) भयभीत

सही जवाब 3

97. ‘ताकत’ का विलोमार्थी शब्द है

(1) निर्बलता

(2) अधिकार

(3) शक्ति

(4) क्षमता

सही जवाब 1

98. ‘बेखौफ’ का अर्थ है।

(1) भीत

(2) निर्भय

(3) शंकित

(4) डरपोक

सही जवाब 2

99. शुद्ध रूप छाँटिए

(1) मद्विधिम

(2) मद्धिम

(3) मंधिम

(4) मदधिम

सही जवाब 2

निर्देश (प्र.सं. 100-105) निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।

चन्दा तारों की सहज कान्ति,

नदियों में है मुस्कान भरी है

पवन-झकोरों में दुलार खेतों में है,

दौलत बिखरी पग-पग मेरा विश्वास भरा तप से है

ये जीवन निखरा प्रखर कर्म का पाठ सतत् पढ़ाती मैं भारत माता हूँ।

मैं वज्र सदृश विपदाओं को भी अनायास सह लेती हूँ

सुधा दान कर औरों को, मैं विष पीकर मुस्काती हूँ।

धीरज का पाठ पढ़ाती हूँ गौरव का मार्ग दिखाती हूँ

मैं सहज बोध, मैं सहज शक्ति सुविवेकी भारत माता हूँ।

100. यहाँ की नदियों और हवा में क्या है?

(1) कटुता का भाव

(3) जल और नमी

(2) मुस्कान और दुलार

(4) दुस्साहस और सुन्दरता

सही जवाब 2

101. ‘खेतों में दौलत बिखरी’ होने का क्या तात्पर्य है?

(1) खेतों में फसल लहलहा रही है।

(2) खेतों में फूल मुरझा रहे हैं।

(3) खेतों में फसल सूख रही है।

(4) खेतों में धन गड़ा है।

सही जवाब 1

102. भारत माँ को सुविवेकी क्यों कहा गया है?

(1) क्योंकि वह अन्न व जमीन छीन लेती है।

(2) क्योंकि वह वर्षा करवाने में सहायक होती है।

(3) क्योंकि वह धैर्य व गौरव का पाठ पढ़ाती है।

(4) क्योंकि वह सुधा पीकर मुस्काती है।

सही जवाब 3

103. किसके पग में विश्वास भरा है?

(1) खेतों के

(2) बागों के

(3) मनुष्यों के

(4) भारत माता के

सही जवाब 4

104. ‘चन्दा तारों सी सहज कान्ति’ पंक्ति में निहित अलंकार है।

(1) यमक

(2) उपमा

(3) रूपक

(4) अनुप्रास

सही जवाब 2

105. ‘प्रखर’ का अर्थ नहीं है

(1) प्रचण्ड

(2) तीक्ष्ण

(2) कुशाग्र

(4) सहनशील

सही जवाब 4

106. ‘बोली और लहजे’ के बारे में कौन-सा कथन सही है?

(1) बोली वास्तविक भाषा से सम्बन्ध रखती है, जबकि लहजा भाषा कैसे बोली जा रही है, उस तरीके से सम्बन्धित है।

(2) लहजा वास्तविक भाषा से सम्बन्धित है, जबकि बोली भाषा बोलने के तरीके से सम्बन्धित है।

(3) लहजा एक ही भाषा के विविध रूप हैं, जिनकी व्याकरण भिन्न-भिन्न होती है।

(4) बोली किसी व्यक्ति विशेष के उच्चारण का तरीका है

सही जवाब 1

107. निपुण भारत मिशन का उद्देश्य एक ऐसे लक्ष्य के रूप में सुनिश्चित किया गया है, जिसे वर्ष 2026-27 तक पूरा करना है। कक्षा एक में साक्षरता के लक्ष्य इस तरह रखे गए हैं कि बच्चे

(1) कम से कम 2 से 3 वर्षों वाले सरल शब्द पढ़ पाएँ।

(2) आयु उपयुक्त अपरिचित पाठ्य सामग्री में आए कम से कम 4 से 5 सरल शब्दों वाले छोटे वाक्य पढ़ पाएँ।

(3) प्रति मिनट 45-60 शब्द अर्थ सहित पढ़ पाएँ।

(4) प्रति मिनट कम से कम 60 शब्द अर्थ सहित पढ़ पाएँ।

सही जवाब 2

108. कक्षा तीन की अध्यापिका को अपने विद्यार्थियों के श्रवण कौशल का आकलन करना है। उसे इसके लिए किस गतिविधि का संचालन करना चाहिए?

(1) पढ़ी गई सामग्री से शब्दों का अर्थ बताने के लिए कहना

(2) सुनाई गई कहानी पर चित्र बनाने के लिए कहना

(3) विद्यार्थी को 4-5 वाक्यों में स्वयं का परिचय देने के लिए कहना

(4) दिखाए गए चित्र का तीन वाक्यों में वर्णन करने के लिए कहना

सही जवाब 2

109. एक बालिका अपनी पसन्द की कहानी की पुस्तक पढ़ रही है, इस प्रकार के पठन को क्या कहेंगे?

(1) बारीकी से पठन

(2) गहन पठन

(3) सरसरी तौर पर पठन

(4) विस्तृत पठन

सही जवाब 4

110. कक्षा चार की अध्यापिका प्रक्रिया आधारित लेखन उपागम का प्रयोग कर रही है। लेखन पूर्व गतिविधि के दौरान वह किस युक्ति का अनुसरण कर सकती है?

(1) मानस मंथन (ब्रेनस्टोर्मिंग)

(2) समीक्षा करना

(3) सम्पादन

(4) पुनरावृत्ति

सही जवाब 1

111. कक्षा तीन की अध्यापिका अपने विद्यार्थियों के साथ पठन बोध पर कार्य कर रही है। वह किस युक्ति का अनुसरण कर सकती है?

(1) पाठ में पढ़े गए कठिन शब्दों का श्रुतलेख करवाना

(2) पढ़ी गई पाठ्य सामग्री पर आधारित प्रश्न पूछना

(3) पढ़ी गई पाठ्य सामग्री में आए कठिन शब्दों के अर्थ याद करवाना और लिखवणा

4) पाठ्य-सामग्री पढ़ने के दौरान सामने आ रहे संज्ञा शब्दों को रेखांकित करने के लिए कहना

सही जवाब 2

112. एक पठन सम्बन्धी गतिविधि जिसमें शिक्षार्थी पाठ्य सामग्री के विभिन्न हिस्सों को सुनते-पढ़ते हैं, तत्पश्चात् कार्य को पूरा करने के लिए सूचनाओं

का आदान-प्रदान करते हैं, यह क्या कहलाएगी?

(1) प्रवाह के साथ पाठ्यसामग्री

(3) डम्ब शिराड (मूक अभिनय)

(2) प्रवाह के साथ श्रुतलेख

(4) जिगसा श्रुतलेख

सही जवाब 4

113. भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रम निपुण (NIPUN) भारत मिशन का मुख्य केन्द्र भाषा में बुनियादी कौशलों को मजबूत करना है। इसका पूरा नाम है

(1) नेशनल इण्टरवेंशन फॉर प्रोफ़िशिएन्सी इन अण्डरस्टैंण्डिग एण्ड न्यूमरेसी

(2) नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफ़िशिएन्सी इन रीडिंग विद अण्डरस्टैण्डिग एण्ड न्यूमरेसी

(3) नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफ़िशिएन्सी इन अण्डरस्टैण्डिग एण्ड न्यूमरेसी

(4) नेशनल इण्टरवेंशन फॉर प्रोफ़िशिएन्सी इन रीडिंग विद अण्डरस्टैंण्डिग एण्ड न्यूमरेसी

सही जवाब 2

114. एक शिक्षार्थी को अध्यापक द्वारा दिए गए भाषा कार्य को अपने सहपाठी या वयस्क की सहायता से पूरा करना है। वह इस कार्य को बिना सहायता के किस सीमा तक कर सकती है और कितना अपने वयस्क या अधिक सक्षम सहपाठी की सहायता से कर सकती है, इन दोनों के बीच की सम्भाव्यता (अन्तराल) को क्या कहा जाएगा?

(1) भाषा अर्जन उपकरण

(2) आरम्भिक साक्षरता

(3) सादृशीकरण

(4) निकटस्थ विकास का क्षेत्र

सही जवाब 4

115. मुद्रित समृद्ध परिवेश का सृजन भाषा अधिगम में मदद करता है। कक्षा में इस प्रकार का परिवेश सृजित करने के लिए अध्यापक को क्या करना चाहिए?

(1) विद्यार्थियों को पुस्तकें व अन्य पाठ्य सामग्री पढ़ने के अवसर देने चाहिए।

(2) विद्यार्थियों को मुद्रित हस्तलेखन सीखने में मदद करनी चाहिए।

(3) विद्यार्थियों को हस्तमुद्रण सीखने में मदद करनी चाहिए।

(4) अपरिचित मुद्रित पाठ्य सामग्री के लिए नए शब्द सीखने के लिए कहना चाहिए

सही जवाब 1

116. निम्नलिखित में से कौन-सा क्रम प्रथम भाषा अर्जन के चरणों का सही क्रम है?

(1) बबलाना, दो शब्दीय वाक्य चरण, एक शब्दीय वाक्य चरण, संक्षिप्त वाक्य चरण

(2) बबलाना, एक शब्दीय वाक्य चरण, दो शब्दीय वाक्य चरण, संक्षिप्त

वाक्य चरण

(3) एक शब्दीय वाक्य चरण, बबलाना, दो शब्दीय वाक्य चरण, संक्षिप्त वाक्य चरण

(4) एक शब्दीय वाक्य चरण, दो शब्दीय वाक्य चरण, बबलाना, संक्षिप्त वाक्य चरण

सही जवाब 1

117. यह विचार कि मनुष्य सहजात भाषा अर्जन उपकरण के साथ जन्म लेते हैं, किसके द्वारा प्रतिपादित है?

(1) लेव वायगोत्स्की

(2) नॉम चॉमस्की

(3) जीन पियाजे

(4) जिरोम ब्रूनर

सही जवाब 2

118. नए शब्द समझती है और उनका प्रयोग करती है, यह रूबरिक किसका

आकलन करेगा?

(1) उच्चारण

(2) व्याकरण

(3) प्रवाह

(4) शब्द भण्डार

सही जवाब 4

119. निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि बच्चों के वाचन कौशल के आकलन हेतु प्रयुक्त नहीं की जानी चाहिए?

(1) पढ़े गए पाठ से शब्दों के अर्थ बताओ।

(2) आप जिन परिधान को बहुत अधिक पसन्द करती हैं, उसके बारे में बताओ।

(3) अपने आप का 4-5 वाक्यों में परिचय दो।

(4) दिखाए जा रहे चित्र का तीन वाक्यों में वर्णन करो।

सही जवाब 1

120. वह कौन-सा भाषा विकार है, जिसमें व्यक्ति उचित तरीके और उचित क्रम से शब्द नहीं रख पाता है? यह भाषा बोलने और समझने के तरीके को प्रभावित करता है।

(1) डिस्प्रेक्सिया

(2) डिस्फ्रेज़िया

(3) डिसरश्रिया

(4) डिस्कैलकुलिया

सही जवाब 2

 

Related posts:

Leave a Comment