CTET EXAM- 2024 गणित (pedagogy) अध्यापनशास्त्र 30 बहुपर्यायी प्रश्न ctet exam maths pedagogy mcqs 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CTET EXAM- 2024 गणित (pedagogy) अध्यापनशास्त्र 30 बहुपर्यायी प्रश्न ctet exam maths pedagogy mcqs 

31. निम्नलिखित में से कौन-सी प्राथमिक स्तर पर गणितीय भाषा की विशेषताएँ होनी चाहिए?

A. यह सटीक होनी चाहिए।

B. यह अस्पष्ट होनी चाहिए ताकि यह विषय में खुलापन जोड़ सके।

C. बच्चे की दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली भाषा के माध्यम से इसे प्रबलित किया जाना चाहिए।

D. यह अत्यधिक प्राविधिक होनी चाहिए क्योंकि इससे विद्यार्थियों की गणित में सही सम्प्रेषण करने में सहायता होगी।

सही विकल्प चुनें

(1) A और D

(2) A, B और C

(3) A और C

(4) A, C और D.

सही जवाब पर्याय क्रमांक 3

33. एक संख्या में आठ जोड़ दिया जाए, तो वह दोगुनी हो जाती है। वह संख्या क्या होगी?

(1) 6

(2) 8

(3) 12

(4) 16

सही जवाब पर्याय क्रमांक 2

34. एक मिलीमीटर बराबर है

(1) 0.01 सेमी

(2) 0.1 सेमी

(3) 0.01 मी

(4) 0.1 मी

सही जवाब पर्याय क्रमांक 2

35. एक सदैव सम बहुभुज होता है।

(1) समद्विबाहु त्रिभुज

(2) वर्ग

(3) पंचभुज

(4) वृत्त

सही जवाब पर्याय क्रमांक 2

36. त्रिभुज के सभी कोणों का योग है

(1) 60°

(2) 90°

(3) 180°

(4) 360°

सही जवाब पर्याय क्रमांक 3

37. निम्नलिखित में से कौन सा/से आरम्भिक संख्या अवधारणा के बनने से सम्बन्धित है?

A. एकैकी संगति

B. पदानुक्रमिक समावेशन

C. मूलभूत संक्रियाएँ

सही विकल्प चुनें

(1) केवल A

(2) A और C

(3) A और B

(4) B और C

सही जवाब पर्याय क्रमांक 3

38. गणित शिक्षण में संज्ञानात्मक संघर्ष के विचार के लिए निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सबसे उपयुक्त है?

A. संज्ञानात्मक संघर्ष के प्रति बच्चों को सुगम्य बनाने के शिक्षक के विचारपूर्ण प्रयासों से उनकी गणितीय समझ को बढ़ावा मिल सकता है।

B. यह बच्चों में गणितीय समझ को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी नहीं है।

C. संज्ञानात्मक संघर्ष से बचना चाहिए क्योंकि इससे बच्चे भ्रमित हो जाते हैं।

सही विकल्प चुने

(1) B और C

(2) A और C

(3) केवल A

(4) केवल C

सही जवाब पर्याय क्रमांक 3

39. जब शिक्षिका यह सुनिश्चित करती है कि उसके द्वारा बनाया गया टैस्ट, उस टैस्ट के उद्देश्यों एवं कसौटी को पूरा करते हैं, तब मूल्यांकन के किस पक्ष का उपयोग किया गया है?

(1) वैधता

(2) व्यावहारिकता

(3) विश्वसनीयता

(4) सुसंगति

सही जवाब पर्याय क्रमांक 1

40. 25454 प्राप्त करने के लिए 9909, 9099 और 9009 के योग में से क्या घटाना होगा?

(1) 2356

(2) 2365

(3) 2536

(4) 2563

सही जवाब पर्याय क्रमांक 4

41. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही है?

(1) 1, एक अभाज्य संख्या है

(2) 1, एक भाज्य संख्या है

(3) 1 दोनों है, एक भाज्य और अभाज्य संख्या

(4) 1 न तो अभाज्य है और न ही भाज्य है

सही जवाब पर्याय क्रमांक 4

42. नीचे दिए गए संख्या पैटर्न को देखिए :

1, 8, 27, 64, 125, ?, ? अगले दो पद क्या होंगे?

(1) 256 और 289

(2) 216 और 289

(3) 256 और 343

(4) 216 और 343

सही जवाब पर्याय क्रमांक 4

43. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गणितीय अधिगम को प्रोत्साहित करने के लिए सबसे कम उपयुक्त है?

(1) असफलता का अर्थ यह नहीं होता कि विद्यार्थी गणित नहीं कर सकते

(2) सभी गणित सीख सकते हैं

(3) गणित अधिगम जेण्डर विशिष्ट नहीं होता है

(4) अन्तर्ज्ञान को हतोत्साहित करना चाहिए क्योंकि यह गणितीय विचारों को विकसित करने में बाधा डालता है

सही जवाब पर्याय क्रमांक 4

45. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, के अनुसार, शिक्षार्थियों का आकलन को शामिल करता है।

(1) संज्ञानात्मक और भौतिक आयाम

(2) संज्ञानात्मक, भावात्मक और मनोगत्यात्मक आयाम

(3) संज्ञानात्मक, सामाजिक, आध्यात्मिक आयाम

(4) भौतिक और मनोवैज्ञानिक आयाम

सही जवाब पर्याय क्रमांक 2

46. किसी स्थान से आरम्भ करके एक मेंढक 3 कदम और एक खरगोश 7 कदम की छलांग लगाते हैं। निम्न में से किस कदम पर वे दोनों एक साथ छलांग लगाएँगे?

(1) 343

(2) 371

(3) 378

(4) 354

सही जवाब पर्याय क्रमांक 3

47. 2 पूर्णाक 2/3 समकोणों में डिग्रियों की संख्या है

(1) 210

(2) 285

(3) 240

(4) 330

सही जवाब पर्याय क्रमांक 3

48. निम्नलिखित में से किसकी लागत सबसे कम है?

(1) ₹ 750 प्रत्येक पैकेट वाले 75 पैकेट

(2) ₹7.50 प्रत्येक पैकेट वाले 750 पैकेट

(3) ₹ 750 प्रत्येक वस्तु वाली 7.5 दर्जन वस्तुएँ

(4) ₹7.50 प्रत्येक वस्तु वाली 75 दर्जन वस्तुएँ

सही जवाब पर्याय क्रमांक 2

49. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन.ई.पी) 2020 ‘भारत का ज्ञान’ के बारे में बात करती है। निम्नलिखित में से क्या इसमें सम्मिलित नहीं है?

(1) आधुनिक भारत के प्रति प्राचीन भारत का ज्ञान और उसका योगदान

(2) विभिन्न विषयों जैसे गणित, खगोल विज्ञान, चिकित्सा, कृषि इत्यादि के हिस्से के रूप में आदिवासी ज्ञान, अधिगम के स्वदेशी और पारंपरिक तरीके

(3) सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में विभिन्न राज्यों का दौरा

(4) विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि के आकलन के लिए औपचारिक परीक्षाएँ

सही जवाब पर्याय क्रमांक 4

50. निम्नलिखित में से कौन सा मॉडल शुरुआती कक्षा के शिक्षार्थियों में इकाई, दहाई और सैकड़े के सम्बन्ध के बारे में अवधारणात्मक समझ विकसित करने के लिए सबसे कम उपयुक्त है?

(1) डीन्स ब्लॉक्स

(2) मुद्रा

(3) गिनतारा

(4) स्थानीय मान चार्ट

सही जवाब पर्याय क्रमांक 4

51. बृज के पास अपनी पसन्द की ज़मीन घेरने के लिए 100 मी का तार था। वह सबसे बड़ा ज़मीन का टुकड़ा लेना चाहता था। निम्नलिखित में से उसे किस माप का टुकड़ा लेना चाहिए ताकि उसकी ज़मीन का क्षेत्रफल अधिकतम हो?

(1) 15 मी × 35 मी

(2) 30 मी × 20 मी

(3) 25 मी × 25 मी

(4) 5 मी x 45 मी

सही जवाब पर्याय क्रमांक 3

52. गणित के शिक्षण में ‘विभिन्न प्रकार के तरीकों’ के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है?

(1) ऐसा बहुत बार होता है कि एक समस्या का समाधान करने के कई तरीके हों

(2) यह बच्चे के अधिगम में बाधा डालता है क्योंकि यह भ्रम की अगुआई करता है

(3) इस तरह के विकल्प प्रस्तुत करने से बच्चों को उस उपागम का अन्वेषण करने और उपयोग करने का अवसर मिलता है जो उनके लिए सबसे स्वाभाविक और आसान हो

(4) यह स्कूली गणित को एक ही सही उत्तर होने की परम्परा से मुक्त करने के लिए महत्त्वपूर्ण है

सही जवाब पर्याय क्रमांक 2

53. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सबसे अधिक उपयुक्त है?

(1) गणित की लैब जरूरी है क्योंकि यह क्रियाशील गतिविधियों का अवसर प्रदान करती है

(2) चार्टस् गणित की कक्षा में एक प्रभावी शिक्षण अधिगम सामग्री है

(3) शिक्षण-अधिगम सामग्री का उपयोग गणित की कक्षा में विद्यार्थियों के अभ्यास का समय व्यय कर देता है

(4) विद्यार्थी गणित की कक्षा में पहेलियों में आनन्द नहीं लेते

सही जवाब पर्याय क्रमांक 1

56. यामिना ने एक पासा 10 बार उछाला और उसे निम्नलिखित परिणाम प्राप्त हुए

5, 3, 6, 6, 1, 4, 5, 3, 3, 2 निम्नलिखित संख्याओं में से उसे अधिकतम बार कौन-सी संख्या प्राप्त हुई?

(1) 6

(2) 3

(3) 1

(4) 5

सही जवाब पर्याय क्रमांक 2

57. निम्नलिखित में से कौन-सा स्कूली गणित में इबारती सवालों के लिए सही है?

(1) इबारती सवाल उन अभ्यासों को सन्दर्भित करते हैं जहाँ बच्चा परिस्थिति को एक ऐसा औपचारिक रूप देता है, जिसमें गणितीय तकनीक को लागू किया जा सके

(2) इबारती सवाल गणितीय निदर्शन के उदाहरण नहीं होते

(3) इबारती सवाल केवल माध्यमिक कक्षाओं में महत्त्वपूर्ण होते हैं

(4) इबारती सवाल गणित में कार्यविधिक ज्ञान पर अधिक केन्द्रित होते हैं

सही जवाब पर्याय क्रमांक 1

58. पार्सल भेजने की दरें नीचे दी गई हैं

पार्सल का भार (50 ग्राम और उससे कम): ₹ 15.00 पार्सल का भार (प्रत्येक अतिरिक्त 50 ग्राम के लिए) : ₹ 7.00

मीना अपनी सहेली चारू को पार्सल भेजना चाहती है, जो दिल्ली में है। पार्सल का भार 350 ग्राम है। दरों को देखकर पार्सल भेजने की सही राशि का चुनाव कीजिए।

(1) ₹42

(2) ₹50

(3) ₹55

(4) ₹57

सही जवाब पर्याय क्रमांक 4

59. प्राथमिक स्तर पर ‘आँकड़ों का प्रबन्धन’ के परिचय के लिए निम्नलिखित में से क्या सबसे उपयुक्त है?

(1) विद्यार्थियों को बस और ट्रेन के समय की समय-सारणियों को पढ़ने के लिए कहना

(2) कक्षा में विद्यार्थियों की लम्बाई, उनका पसन्दीदा खाना, रंग, कार्टून इत्यादि पर आँकड़े इकट्ठे करना और आँकड़ों पर आधारित प्रश्न पूछना

(3) विद्यार्थियों को एक शहर की पाँच साल की जनसंख्या गणना दिखाना और विद्यार्थियों को जनसंख्या वृद्धि की तुलना करने को कहना

(4) श्यामपट्ट पर एक दण्ड-आरेख चित्रांकित करना और विद्यार्थियों को उसमें से आँकड़ों को पढ़ने के लिए कहना

सही जवाब पर्याय क्रमांक 2

60. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, एक प्राथमिक गणित कक्षा में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रियाएँ सबसे कम रूप से प्रासंगिक हैं?

(1) सूत्रों को याद करना

(2) पैटर्न (प्रतिमानों) का उपयोग करना

(3) दृश्यीकरण

(4) सम्बन्ध स्थापित करना और निरूपण

सही जवाब पर्याय क्रमांक 1

 

 

Related posts:

Leave a Comment