CTET EXAM 2023 विषय हिंदी 30 PYQ अध्यापनशास्त्र यवं व्याकरण ctet exam pyq mcqs with solution 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CTET EXAM 2023 विषय हिंदी 30 PYQ अध्यापनशास्त्र यवं व्याकरण ctet exam pyq mcqs with solution 

निर्देश (प्र.सं. 91-99) निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। डार्विन का कहना था कि जीवन एक लगातार संघर्ष है- इस महाभारत में वही

बचेगा, जो बुद्धि और शरीर से सबसे अधिक सबल और सक्षम होगा। कमजोर धीरे-धीरे नस्तनाबूत हो जाएँगे। वैज्ञानिक दृष्टिकोण की यह आधार-मान्यता उस ईसाई विश्वास के विरुद्ध पड़ती है कि अन्त में विनम्र और विनयशील ही बचेंगे। जबरन आपस में लड़-भिड़कर समाप्त हो जाएँगे। मार्क्स ने भी जीवन को अमीर-गरीब के बीच संघर्ष के रूप में ही देखा। वैज्ञानिक प्रगति की धारणा मूलतः यह मानकर चलती है कि सम्पूर्ण पृथ्वी आदमी के हाथों में सौंप दिया गया एक ऐसा अकूत खजानों का हिस्सा है। उसका एकछत्र मालिक नहीं, यह ‘विवेक’ एक-दूसरे तरह की ‘अनुभूति’ देता है। न केवल भारतीय बल्कि सम्पूर्ण पूर्वीय विचारधारा में यह बोध व्यास दिखता है कि प्रकृति केवल भक्षक नहीं रक्षक भी है। हमें उसके विरुद्ध नहीं उसके साथ चलना है। वह पोषक है मनुष्य से कहीं ज्यादा निरीह और कोमल प्राणियों की पालक। यह दम्भ कि मनुष्य को सर्वश्रेष्ठ प्राणी है, आत्मघाती है। पिछले दो महायुद्धों में जो नस्तनाबूत हुआ वह मनुष्य ही यह मिथ्या दम्भ कि सर्वश्रेष्ठ होने का यह उन्माद आगे बढ़ता जाए, तो किस सीमा तक पहुँच सकता है।

91. ‘नस्तनाबूत’ शब्द किस भाषा का है?

(1) हिन्दी

(2) संस्कृत

(3) फारसी

(4) अंग्रेजी

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3

92. ‘अमीर-गरीब’ में कौन-सा समास है?

(1) कर्मधारय

(2) द्वन्द्व

(3) बहुब्रीहि

(4) तत्पुरुष

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 2

93. ‘अकूत खजाना’ वाक्यांश में ‘अकूत’ शब्द है

(1) संज्ञा

(2) सर्वनाम

(3) विशेषण

(4) क्रिया

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3

94. ‘निरीह’ का पर्याय है

(1) चालाक

(2) चापलूस

(3) मजबूत

(4) बेचारा

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 4

95. डार्विन का विचार कि जीवन एक लगातार संघर्ष है

(1) बुद्धि और शरीर के बीच

(2) जीव और प्रकृति के बीच

(3) अमीर और गरीब के बीच

(4) विनम्र और जबर के बीच

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 2

96. डार्विन का विचार ईसाई मत के

(1) विरुद्ध है।

(2) पक्ष में है।

(3) न पक्ष में है, न विरुद्ध है।

(4) समतुल्य है।

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 1

97. वैज्ञानिक प्रगति की धारणा में प्रकृति, मनुष्य के लिए

(1) अकूत खजाना है।

(2) एकाधिकार पूर्ण अकूत खजाना है।

(3) वह इस खजाने का हिस्सा है।

(4) उसका एकछत्र मालिक नहीं है।

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 2

98. भारतीय विचारधारा में प्रकृति सम्बन्धी कौन-सी धारणा सही नहीं है?

(1) वह केवल भक्षक नहीं रक्षक भी है।

(2) वह विरुद्ध नहीं साथ भी है।

(3) वह मनुष्य के साथ-साथ निरीह प्राणियों की पोषक है।

(4) वह मनुष्य के सतत् संघर्षरत है।

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 4

99. मनुष्य के सर्वश्रेष्ठ प्राणी होने के दम्भ ने

(1) उसके आत्मविश्वास को बढ़ाया है।

(2) प्रकृति पर आधारित जगाया है।

(3) दो महायुद्धों के लिए उसे उत्तरदायी बनाया है।

(4) उसे सर्वश्रेष्ठ बनाया है।

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3

निर्देश (100-105) निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।

इतना डर है बिखरा हुआ कि

मन में आता है

तुम्हें बीज के अन्तर्मन में

छिपे अंकुर सा

अपने भीतर ही पालूँ

तब तक

जब तक कि तुम पूर्ण पेड़ न हो जाओ

पर फिर लगता है कि

क्या तब तुम

झेल सकोगी

धूप के ताए

हवा के थपेड़े

बिजली के गर्जन-तर्जन को

क्या जमा सकोगी अपने पाँव

पृथ्वी पर मजबूती से

डर-डर कर भी

बिटिया

इतना तो जान चुकी हूँ

अपने दम पर कि

तुझे बीज की तरह

उगना पड़ेगा

अपने बूते ही

100. ‘अपने हिस्से की धूप, हवा और नमी पर हक जमाते अन्तर्मन’ में कौन-सी

सन्धि है?

(1) स्वर

(2) व्यंजन

(3) यण

(4) विसर्ग

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 4

101. ‘गर्जन-तर्जन’ में कौन-सा समास है?

(1) द्वन्द्र

(2) तत्पुरुष

(3) बहुब्रीहि

(4) कर्मधारय

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 1

102. धूप, हवा और नमी प्रतीक हैं

(1) आँधी-तूफान की

(2) जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं की

(3) वर्षा-बाढ़ की

(4) प्राकृतिक आपदाओं की

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 2

103. कविता में ‘बीज’ प्रतीक है

कि जान

(1) संघर्ष का

103. कविता मे बीज प्रतीक है

(1) संघर्ष का

(2) साहस का

(3) स्त्री की अदम्य जिजीविषा और उत्पादकता का

(4) डर का

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3

104. ‘जब तक कि तुम पेड़ न हो जाओ’ पंक्ति में ‘पेड़ हो जाना’ सूचक है

(1) माँ का बेटी के प्रति आश्वस्ति का

(2) माँ का बेटी के प्रति उपेक्षा का

(3) माँ का बेटी के प्रति करुणा का

(4) माँ का बेटी के प्रति अधिकार का

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 1

105. प्रस्तुत कविता

(1) समाज का बेटियों के प्रति उपेक्षा की कहानी है।

(2) समाज का बेटियों के प्रति स्नेह को दर्शाती है।

(3) समाज का बेटियों के प्रति तिरस्कार की बात करती है।

(4) समाज का बेटियों के प्रति शोषण, उपेक्षा और तिरस्कार से उपजी है।

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 4

106. निम्नलिखित में से किस भाषा को अध्यापक की सहायता से औपचारिक स्थितियों में सीखा जाता है?

(1) प्रथम भाषा

(2) द्वितीय भाषा

(3) गृह भाषा

(4) मातृ भाषा

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 2

107. रचनावादी उपागम सम्प्रेषणात्मक उपागम से इस मायने में भिन्न है कि यह मुख्यतः

(1) अर्थ पर बल देता है और अपेक्षा करता है कि नियम प्रक्रिया के दौरान सीखे जाएँ।

(2) नियमों पर बल देता है और अपेक्षा करता है कि अर्थ प्रक्रिया के दौरान समझे जाएँ।

(3) नियमों के प्रयोग और ज्ञान पर बल देता है।

(4) ड्रिल और आदत निर्माण पर बल देता है।

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 1

108. किसके अन्तर्गत लोगों को सुझाव देने के बजाए सीधे-सीधे कहा जाता है कि उन्हें क्या करना चाहिए?

(1) रचनात्मक उपागम

(2) आदेशात्मक उपागम

(3) वर्णनात्मक उपागम

(4) संरचनात्मक उपागम

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 2

109. जब आप किसी अभ्यास में या सामग्री में शिक्षार्थियों की आवश्यकतानुसार आवश्यक परिवर्तन करते हैं, तो इसे क्या कहा जाता है?

(1) अभिग्रहण

(2) अनुकूलन

(3) मूल्यांकन

(4) समीक्षा

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 2

110. योगात्मक आकलन

(1) निदानात्मक और उपचारात्मक है।

(2) विद्यार्थियों को प्रभावशाली प्रतिपुष्टि देता है।

(3) शिक्षार्थियों की सक्रिय सहभागिता को स्वीकारता है।

(4) शिक्षार्थियों के अधिगम और निष्पादन के बारे में निर्णय लेने के लिए प्रयुक्त किया जाता है।

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 4

111. किस उपागम के अन्तर्गत किसी बच्चे को कई शब्दों की वर्तनी गलत लिखने के बावजूद भी उसके ‘समग्र भाषा प्रयोग’ के लिए अच्छे अंक दिए जाते हैं?

(1) समग्र भाषा

(3) सम्प्रेषणात्मक

(2) रचनावादी

(4) व्यवहारवादी

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 1

112. जब हम किसी विशिष्ट सूचना को जानने के लिए कोई पाठ्य सामग्री पढ़ते हैं, तो यह किस प्रकार का पठन कहलाता है?

(1) सरसरी तौर पर पठन

(2) बारीकी से पठन

(3) एक्स्ट्रापोलेशन (पाठ्य के बाहर जाना)

(4) विश्लेषण

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 2

113. दो उत्पादक भाषा कौशलों में कौन-से शामिल हैं?

(1) पठन और लेखन

(2) श्रवण और वाचन

(3) श्रवण और पठन

(4) वाचन और लेखन

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 4

114. प्रथम भाषा वह भाषा है, जो बच्चे………

(1) विशेष प्रयास करके अपने आस-पास के परिवेश में अर्जित करते हैं

(2) बिना विशेष प्रयास किए अपने आस-पास के परिवेश से अर्जित करते हैं

(3) औपचारिक स्थितियों में सीखते हैं

(4) औपचारिक स्थितियों में अर्जित करते हैं

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 2

115. निम्नलिखित में से कौन-सा ध्वनि का उत्पादन और बोध है?

(1) स्वर विज्ञान

(2) आकृति विज्ञान

(3) स्वानिकी

(4) वाक्य विन्यास

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3

116. निम्नलिखित में से कौन-सा श्रव्य-भाषिक ड्रिल का अंश नहीं है?

(1) विद्यार्थी आदर्श भाषा सुनते हैं।

(2) विद्यार्थी संवाद की प्रत्येक पंक्ति दोहराते हैं।

(3) विद्यार्थी व्याकरणिक नियमों पर ध्यान देते हैं।

(4) विद्यार्थी ड्रिल प्रतिरूपों में विकल्प का अभ्यास करते हैं।

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3

117. निम्नलिखित में से कौन-सा उपागम मुख्यतः प्रवाह को समुन्नत करता है?

(1) संरचनात्मक उपागम

(2) सम्प्रेषणात्मक उपागम

(3) व्यवहारवादी उपागम

(4) समग्र भाषा उपागम

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 2

118. निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि अर्थ आधारित गतिविधि के अन्तर्गत नहीं आएगी?

(1) पाठ के साथ अन्तःक्रिया करना

(2) पूर्व ज्ञान का उपयोग करना

(3) पढ़ना और फिर उसी का वृतान्त दूसरों के सामने सुनाना

(4) प्रत्येक शब्द को पढ़ना

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 4

119. अधिगम योजना के बारे में क्या सही है?

(1) लचीलापन का अभाव

(2) अध्यापक केन्द्रित

(3) बाल-केन्द्रित

(4) एक ही तरीके पर आधारित

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3

120. गलतियों का विश्लेषणात्मक अध्ययन क्या कहलाता है?

(1) त्रुटि विश्लेषण

(2) तुलनात्मक विश्लेषण

(3) वाक्य विश्लेषण

(4) शब्द विश्लेषण

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 1

 

Related posts:

Leave a Comment