CTET EXAM 2023 PYQ विषय- बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र 30 प्रश्न ctet pyq child development and education 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CTET EXAM 2023 PYQ विषय- बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र 30 प्रश्न ctet pyq child development and education 

1. अभिकथन (A) स्कूली काल के प्रारम्भिक वर्षों में विद्यार्थियों को संसाधन सम्पन्न वातावरण प्रदान करना विशेष रूप से महत्त्वपूर्ण है। कारण (R) विकास के कुछ संवेदनशील चरण होते हैं, जिसके दौरान बच्चे वातावरणीय प्रभावों से विशेषतः अनुक्रियाशील होते हैं। कूट

(1) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।

(2) A और R दोनों सही है, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है।

(3) A सही है, किन्तु R गलत है।

(4) A और R दोनों गलत है।

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 1

2. हालाँकि विकास के क्षेत्र एक-दूसरे से सम्बन्धित होते हैं, फिर भी बौद्धिक क्षमताएँ जैसे कि तार्किक विचार इत्यादि को विकास के किस क्षेत्र के अन्तर्गत सापेक्ष रूप से पढ़ा जाता है?

(1) भावनात्मक

(2) शारीरिक

(3) संज्ञानात्मक

(4) सामाजिक

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3

3. प्रारम्भिक बाल्यावस्था के दौरान निम्न में से कौन-सी संस्था बच्चों के समाजीकरण की प्राथमिक संस्था की भूमिका निभाती है?

(1) सामाजिक मीडिया

(2) परिवार

(3) कानून

(4) धार्मिक संस्थाएँ

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 2

4. जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त के अनुसार, किस चरण पर बच्चे दूसरों का अनुसरण/नकल करना शुरू कर देते हैं?

(1) संवेदीगामक

(2) पूर्व-संक्रियात्मक

(3) मूर्त-संक्रियात्मक

(4) औपचारिक-संक्रियात्मक

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 1

5. जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त के अनुसार, किस चरण पर बच्चे घटनाओं को भूत, वर्तमान और भविष्यकाल के सही क्रम में याद रखना शुरू कर देते हैं?

(1) संवेदीगामक

(2) पूर्व-संक्रियात्मक

(3) मूर्त-संक्रियात्मक

(4) औपचारिक संक्रियात्मक

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3

6. लॉरेन्स कोहलबर्ग के अनुसार, व्यक्ति किस स्तर पर अपने और दूसरों के व्यवहार को जरूरत और इच्छाओं के सन्दर्भ में जाँचते हैं?

(1) अनुपालन और दण्ड अभिविन्यास

(2) अच्छा लड़का-अच्छी लड़की अभिविन्यास

(3) कानून और व्यवस्था अभिविन्यास

(4) यान्त्रिक सापेक्षिक अभिविन्यास

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 4

7. लेव वायगोत्स्की ने संज्ञानात्मक विकास की प्रक्रिया में और की महत्त्वता पर बल दिया है।

(1) सांस्कृतिक उपकरण और दण्ड

(2) मनोवैज्ञानिक उपकरण और पुरस्कारों

(3) सामाजिक पारस्परिकता और चर्चाओं

(4) जैविक परिपक्वता और प्रतिस्पर्द्धा

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3

8. अर्थपूर्ण अधिगम को बढ़ावा देने के लिए एक अध्यापिका को की भूमिका निभानी चाहिए और विद्यार्थियों को के अवसर देने चाहिए।

(1) सुसाधक, ज्ञान सर्जन के सक्रिय भागीदार बनने

(2) आदेशक, जानकारी के निष्क्रिय महणकर्ता

(3) जानकारी सम्भरक ज्ञान के वशवर्ती महणकर्ता

(4) अनुदेशक, अनुकरणकर्ता

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 1

9. प्रगतिशील शिक्षा निम्न में से किसका समर्थन करती है?

(1) अध्यापक केन्द्रित शिक्षाशास्व

(2) अधिगमकर्ता द्वारा स्व-मूल्यांकन

(3) मानकीकृत पाठ्‌यचर्या

(4) व्यवहार का अनुकूलन

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 2

10. अनीता वैचारिक कौशल जैसे कि कारण-प्रभाव सम्बन्ध का प्रयोग होने वाली पहेलियों और समस्याओं को काफी अच्छी तरह सुलझाती है। हॉवर्ड गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धान्त के अनुसार अनीता के पास उच्च स्तर की …..बुद्धि है।

(1) तार्किक-गणितीय

(2) संगीलीय

(3) शारीरिक गति संवेगी

(4) अन्तर्वैयक्तिक

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 1

11. अभिकथन (A) एक अध्यापिका को अपने विद्यार्थियों को किसी कार्य पर काम करते समय अपने विचारों और चिन्तन प्रक्रिया के मौखिकीकरण हेतु प्रोत्साहित करना चाहिए।

कारण (R) निजी वाक् विद्यार्थियों में उच्चतर श्रेणी के संज्ञानात्मक कौशलों के विकास में बाधक होता है।

कूट

(1) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।

(2) A और R दोनों सही है, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है।

(3) A सही है, किन्तु R गलत है।

(4) A और R दोनों गलत हैं।

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3

12. अधिगम स्तरों में व्यक्तिगत विभिन्नताएँ किस वजह से होती हैं? (1) केवल अधिगमकर्ताओं से सम्बन्धित व्यक्तिगत कारकों की वजह से

(2) केवल वातावरण से सम्बन्धित सांस्कृतिक कारकों की वजह से

(3) व्यक्तिगत और वातावरणीय कारकों की जटिल अन्तःक्रिया की वजह से

(4) न ही व्यक्तिगत और न ही वातावरणी कारकों की वजह से

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3

13. एक अध्यापिका अपने विद्यार्थियों की अधिगम प्रगति को बिना एक-दूसरे का प्रयोग की तुलना किए निरन्तर रूप से समझना चाहती है, उसे करना चाहिए।

(1) रचनात्मक मूल्यांकन

(2) योगात्मक मूल्यांकन

(3) मूल्यांकन के अनिरन्तर रूप

(4) मानक-सन्दर्भित मूल्यांकन

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 1

14. सभी विद्यार्थियों में अपनेपन/सम्बद्धता की भावना विकसित करने के लिए एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?

(1) ऐसे उदाहरण देने चाहिए जो रूढ़िवादों को सक्रिय करें।

(2) केवल प्रभुत्व संस्कृतियों के त्योहार ही मनाएँ।

(3) गौण समझे जाने वाले समूहों से आने वाले विद्यार्थियों के अनुभवों को अनदेखा करें।

(4) विविधता और व्यक्तिगत विभिन्नताओं के प्रति सम्मान पैदा करें।

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 4

15. विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिन्तन के विकास हेतु निम्न में से क्या सहायक नहीं है?

(1) विचारों की अनम्यता

(2) परासंज्ञान

(3) स्व-पूछताछ और स्व-आकलन

(4) सुझाए समाधानों का मूल्यांकन

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 1

16. समावेशी शिक्षा निम्न में से किनकी जरूरतों को पूरा करती है?

1. विकलांगता से जूझते विद्यार्थी

ii. भावनात्मक मुश्किलों से जूझते विद्यार्थी

iii. वे विद्यार्थी जो प्रतिभासम्पन्न हैं।

iv. निम्न सामाजिक-आर्थिक स्तर से आने वाले विद्यार्थी

कूट

(1) केवल i

(2) i और ii

(3) i, ii और iii

(4) i, ii, iii और iv

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 4

17. विषय-वस्तु को पढ़ते समय अक्षरों और शब्दों को हटा देना, जोड़ देना और उनमें फेर-बदल कर देना। निम्न में से किससे सापेक्ष रूप से सम्बन्धित है?

(1) प्रमस्तिष्क पक्षाघात

(2) पठनवैकल्य

(3) स्वलीनता

(4) गतिमान अक्षमता

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 2

18. स्वलीनता सापेक्ष और नकारात्मक रूप से निम्न में से किसे प्रभावित करती है?

(1) सामाजिक और सम्प्रेषण कौशल

(2) दृष्टि

(3) एकाग्रता की क्षमता

(4) शारीरिक समन्वय

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 1

18.

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा सही है?

(1) उन्हें कभी भी अधिगम अशक्तता नहीं हो सकती।

(2) उनमें भानसिक क्रियाओं की उत्क्रमणीयता की कमी होती है।

(3) उनमें जिज्ञासा की भावना बहुत क्षीण होती है।

(4) में अभिव्यक्ति में प्रवाह और विवर्धन दशति है।

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 4

20. श्रवण बाधिता से जूझते विद्यार्थियों के सफल समावेशन में निम्न में से कौन-सी पद्धति सहायक होगी?

(1) चलचित्र और वीडियो को बिना उपशीर्षकों के दिखाना।

(2) मौखिक रूप को मूल्यांकन के प्रधान रूप में प्रयोग करना।

(3) सम्प्रेषण के मौखिक रूप को दृश्य रूप से परिपूर्ण करना।

(4) जानकारी प्रस्तुत करने के लिए अधिकतर व्याख्यान विधि का प्रयोग करना।

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3

21. बच्चे….. से……. की ओर शिखते हैं

(1) अमूर्त, मूर्त

(2) सांकेतिक, चित्रात्मक

(3) विशिष्ट, सामान्य

(4) सरल, जटिल

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक  4

22. निम्न में से कौन-सी अधिगम चुक्ति जानकारी के प्रक्रमण में प्रभावशाली नहीं होगी?

(1) अधोरेखांकन और चिन्हांकित करना

(2) स्मृति-सहायक विधियों का प्रयोग

(3) उदाहरण सूजन करना

(4) निष्क्रिय अनुवाचन करना

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 4

23. अभिकचन (A) किसी सम्प्रत्यय को पढ़ाते समय एक अध्यापक को उदाहरण और गैर-उदाहरण दोनों पर ही चर्चा करनी चाहिए।

कारण (R) गैर-उदाहरण विद्यार्थियों को भ्रमित कर देते हैं और किसी सम्प्रत्यय को पढ़ने के लिए अप्रासंगिक होते हैं। कूट

(1) A और R दोनों सही है तथा R, A की सही व्याख्या करता है।

(2) A और R दोनों सही है, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है।

(3) A सही है, किन्तु R गलत है।

(4) A और R दोनों गलत है।

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3

24. राधिका अपने विद्यार्थियों को किसी परिस्थिति को विविध रूप से प्रस्तुत करने, समझने, मूल्यांकन करने और प्रतिबिम्बित करने के लिए प्रोत्साहित करती है। ऐसा करके वह अपने विद्यार्थियों में चिन्तन के विकास को सुसाधित कर रही है।

(1) अपसारी

(2) अभिसारी

(3) बाह्य रूप से अनुकूलित

(4) अतार्किक

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 1

25. अपने विद्यार्थियों में अग्रिम श्रेणी के समस्या समाधान कौशलों के विकास हेतु एक अध्यापक को उन्हें के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करना चाहिए।

(1) अनुक्रिया समुच्चय

(2) प्रयत्न त्रुटि विधिः

(3) अनुरूपक चिन्तन

(4) कण्ठस्थीकरण

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3

26. अपनी स्वयं की चिन्तन प्रक्रिया का निरीक्षण करने, प्रतिबिम्ब करने और तद्नुसार रूपान्तरण करने की क्षमता को कहा जाता है।

(1) कण्ठस्थीकरण

(2) विस्मरण

(3) चयनात्मक ध्यान

(4) परासंज्ञान

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 4

27. जानकारी प्रक्रमण कौशल जैसे कि अनुस्मरण

(1) व्यक्तियों की भावनात्मक स्थिति से सम्बन्धित नहीं है।

(2) भावनाओं से महत्त्वपूर्ण रूप से प्रभावित होते हैं।

(3) नकारात्मक भावों जैसे कि उच्च स्तरीय चिन्ता से सकारात्मक रूप से प्रभावित होते हैं।

(4) सकारात्मक भावों जैसे कि जिज्ञासा से नकारात्मक रूप से प्रभावित होते हैं।

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 2

28. ……….के लिए सीखना बाह्य अभिप्ररेणा का उदाहरण है।

(1) जानने की उत्सुकता की पूर्ति

(2) सम्प्रत्यय को समझने

(3) दोस्तों के बीच लोकप्रियता पाने

(4) सन्देहों को दूर करने

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 3

29. अधिगम सबसे अधिक प्रभावशाली और अर्थपूर्ण होता है, अगर

(1) विषय-वस्तु विद्यार्थियों के सामाजिक परिवेश से सम्बन्धित हो।

(2) शिक्षाशास्त्र मुख्यतः अध्यापक केन्द्रित हो।

(3) अधिगम लक्ष्य प्रदर्शन-अभिमुखी हो।

(4) विद्यार्थियों को ज्ञान सर्जन के अवसर न दिए जाएँ।

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 1

30. निम्न में से कौन-सा कारक अधिगम को सुसाधित करता है?

(1) योग्यता का वार्धिक मत

(2) आस-पास में विकर्षण

(3) भाषा से अनभिज्ञता

(4) तन्त्रिका सम्बन्धी न्यूनता

इस प्रश्न का सही जवाब है पर्याय क्रमांक 1

 

Related posts:

Leave a Comment